बाइक सवारों ने घर लौट रहे मां-बेटे पर फेंका तेजाब Sambhal News

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा ने बताया घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 11:53 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 07:02 AM (IST)
बाइक सवारों ने घर लौट रहे मां-बेटे पर फेंका तेजाब  Sambhal News
बाइक सवारों ने घर लौट रहे मां-बेटे पर फेंका तेजाब Sambhal News

सम्भल, जेएनएन। नखासा थाना क्षेत्र में बाइक से मुरादाबाद से घर लौट रहे मां बेटों पर पीछे से आए बाइक सवारों ने तेजाब फेंक दिया और भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मां-बेटे को थाने ले आई। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को संदिग्ध मान रही है।

यह है मामला 

थाना क्षेत्र के गांव मखदुमपुर निवासी मां-बेटे किसी काम से मुरादाबाद गए थे। वहां से दोनों बाइक से देर शाम अपने गांव लौट रहे थे। जैसे वह मुरादाबाद रोड पर सिरसी रेलवे क्रॉङ्क्षसग के पास गांव को जाने वाले रास्ते पर पहुंचे, तभी पीछे से एक बाइक आई और उस पर सवार लोगों ने उन पर तेजाब फेंक दिया। गनीमत रही की तेजाब की छींटे कपड़ों पर ही गिरी। महिला ने बताया की तेजाब फेंकने के बाद बाइक सवार भाग गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी यमुना प्रसाद, एएसपी आलोक कुमार जयसवाल व सीओ केके सरोज भी थाना नखासा पहुंच गए। 

chat bot
आपका साथी