रेलवे ने मुरादाबाद में अचानक बढ़ाई सतर्कता, इस वजह से रेललाइन और कोच की चेकिंग तेज की

Bikaner Express train accident पश्चिम बंगाल में बिकानेर एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना के बाद मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन सतर्क हो गया है। रेललाइन व कोच की चेकिंग बढ़ा दी गई है। बिकानेर से गुवाहाटी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को न्यू जलपाई गुड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 12:10 PM (IST) Updated:Sat, 15 Jan 2022 12:10 PM (IST)
रेलवे ने मुरादाबाद में अचानक बढ़ाई सतर्कता, इस वजह से रेललाइन और कोच की चेकिंग तेज की
अधिकारियों को इंजन पर सवार होकर निरीक्षण करने का आदेश

मुरादाबाद, जेएनएन। Bikaner Express train accident : पश्चिम बंगाल में बिकानेर एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना के बाद मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन सतर्क हो गया है। रेललाइन व कोच की चेकिंग बढ़ा दी गई है। बिकानेर से गुवाहाटी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को न्यू जलपाई गुड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन रेल अधिकारियों ने ट्रेन दुर्घटना होने का कारण पटरी टूटने, पहिये व कोच में खराबी से होना माना है। इसके बाद सभी रेल मंडल में रेल लाइन और कोच की जांच तेज कर दी गई है।

रेलवे अधिकारियों को इसी के आधार पर सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैंं। जिसमें रात दिन लगातार रेल लाइन की पेट्रोलिंग कराने के बारे में भी कहा गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि जहां भी रेललाइन कमजोर पाई जाए, उसकी तत्काल मरम्मत की जाए। स्टेशन पर आने वाली सभी मालगाड़ी व ट्रेनों के कोच व पहिये की जांच करने के लिए कहा गया है। जांच में कोई कमी पायी जाती है तो उसे तत्काल ठीक किया जाए, उसके बाद ही ट्रेन को चलाने का आदेश दिया गया है।

रेलवे अधिकारियों को इंजन पर सवार होकर लगातार निरीक्षण करने को कहा गया है। चालक को नियम की जानकारी दिया जाना चाहिए और कोहरे में नियम का पालन कर ट्रेनों का संचालन करने को कहा गया है। किसी कोच की ब्रेक जाम होने पर उसकी ठीक तरह से जांच करने को कहा है। प्रवर मंडल सुरक्षा अधिकारी आरके तायल ने बताया कि बिकानेर एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है।

chat bot
आपका साथी