भूख हड़ताल पर क्यों बैठे किसान, जानिये पूरा मामला

मुरादाबाद। बार-बार चेताने के बाद भी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Jul 2018 05:10 PM (IST) Updated:Wed, 11 Jul 2018 05:10 PM (IST)
भूख हड़ताल पर क्यों बैठे किसान, जानिये पूरा मामला
भूख हड़ताल पर क्यों बैठे किसान, जानिये पूरा मामला

मुरादाबाद। बार-बार चेताने के बाद भी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे गुस्साई भाकियू भानू के कार्यकर्ता रामपुर में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप ¨सह ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। किसानों की जो भी समस्याएं हैं, उनका तत्काल समाधान कराया जाए, अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा

गन्ना मूल्य का समय से भुगतान न होने के कारण किसान परेशान हैं। सरकार वादा तो करती है, लेकिन उसे पूरा नहीं कर रही है। नियमानुसार 14 दिन के अंदर गन्ना मूल्य का भुगतान हो जाना चाहिए, लेकिन कई माह बाद भी गन्ना मूल्य किसानों को नहीं मिल पा रहा है और किसान अपना ही पैसा लेने लिए भटक रहे हैं। कर्जमाफी से भी अनेक किसान वंचित रह गए हैं, जबकि वे इसके लिए पात्र भी हैं। मंगलवार को पहाड़ी गेट स्थित आसरा कालोनी में पात्रों को आवास न मिलने और पात्रों को मिले आवासों को माफिया से कब्जा मुक्त कराने को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता कालोनी में धरना प्रदर्शन करते हुए भूख हड़ताल पर बैठ गए।

ये बोले जिलाध्यक्ष

धरने के दौरान जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम पाशा ने कहा कि आसरा कालोनी में पात्रों को आवास नहीं मिल रहे हैं। प्रशासन की मिलीभगत से अपात्रों को आवास आवंटित किए जा रहे हैं। पात्रों को जो आवास आवंटित किए गए हैं, उन पर भी माफिया ने कब्जा कर लिया है। माफिया आवास खाली करने को तैयार नहीं हैं। कहा प्रशासन को उक्त समस्याओं से कई बार अवगत कराया गया, लेकिन गरीबों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।

सिटी मजिस्ट्रेट ने मनाया

पता चलते ही सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि गरीबों की समस्याओं का समाधान एक सप्ताह के भीतर कराया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भूख हड़ताल समाप्त कराई। साथ ही जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उनको सौंपा। ज्ञापन में जिलाधिकारी से उक्त समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। इस अवसर पर मोहम्मद परवेज, अरशद अली, ताहिर सैफी, निजाम पाशा, गुफरान हुसैन, पप्पू सैनी, शाने अली, हिना खान, मंगेश भारती, आजीम अहमद, शेर ¨सह, नजमा, मोहसिन खां, मोहम्मद इल्यास आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी