सीएए के विरोध में हुई हिंसा में पीएफआइ का हाथ होने की आशंका : केशव मौर्य Moradabad News

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को मुरादाबाद में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं का लोकार्पण किया। सीएए को लेकर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Jan 2020 01:19 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jan 2020 01:19 PM (IST)
सीएए के विरोध में हुई हिंसा में पीएफआइ का हाथ होने की आशंका : केशव मौर्य  Moradabad News
सीएए के विरोध में हुई हिंसा में पीएफआइ का हाथ होने की आशंका : केशव मौर्य Moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सिमी के प्रतिबंध के बाद बने संगठन पीएफआइ का यूपी की हिंसा में हाथ हो सकता है इसके लिए जांच एजेंसियां अपना काम कर रहीं हैं। 

दोपहर में पहुंचे सर्किट हाउस 

उप मुख्यमंत्री रविवार की दोपहर सर्किट हाउस पहुंचेे। सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद उन्होंने विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सिमी के प्रतिबंधित होने के बाद पीएफआइ संगठन का हाथ हिंसक घटनाओं मेंं होने की आशंका है। सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही है। नागरिकता संशोधन एक्ट पर विरोध करने वाले दलित पिछड़े गरीबों का विरोध करने वाले हैं। 

कांग्रेस और सपा करवा रही हिंसा 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा लोगों को उकसा कर प्रदेश में हिंसा करवा रही है। ऐसे लोग पिछड़े और दलितों के हितैषी नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि प्रियंका को राजस्थान जाना चाहिए जहां स्थितियां ज्यादा खराब हैं। वहां बच्चे इलाज के अभाव में मर रहे हैं। वह यूपी में घूम रही हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस और सपा इस देश के मुसलमानों को गुमराह करके वोट हथियाने की राजनीति कर रही है। एनपीआर पर सियासी दलों का राजनीतिक बचकानापन है जिसे वह जाहिर कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने प्रियंका ट्वीटर गांधी वाड्रा बताया। 

120 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण 

120 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी उन्होंने मुरादाबाद में किया। हेलीपैड पर भाजपा के नेताओं ने उनका स्वागत किया इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में शामिल हुए। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। 

वे विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक के बाद नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जनसंपर्क एवं जन जागरण अभियान में शमिल होंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगे। निर्यातकों के साथ बैठक के साथ अधिवक्ता व अन्य प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से मिलने का भी कार्यक्रम हैं।

chat bot
आपका साथी