बेटे की शिकायत पर गुस्से से आग बबूला हुआ पति, चाकू से काटी पत्नी की नाक, जानिए आगे क्या हुआ

अमरोहा में अवैध संबंधों के शक में गुस्साए पति ने चाकू से अपनी पत्नी की नाक काट दी। घायल महिला ने पति के खिलाफ तहरीर देकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला रहरा थाना क्षेत्र के ग्राम खैलीया खालसा का है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 28 May 2021 02:45 PM (IST) Updated:Fri, 28 May 2021 02:45 PM (IST)
बेटे की शिकायत पर गुस्से से आग बबूला हुआ पति, चाकू से काटी पत्नी की नाक, जानिए आगे क्या हुआ
बेटे की शिकायत पर गुस्से से आग बबूला हुआ पति, चाकू से काटी पत्नी की नाक, जानिए आगे क्या हुआ

मुरादाबाद, जेएनएन। अमरोहा में अवैध संबंधों के शक में गुस्साए पति ने चाकू से अपनी पत्नी की नाक काट दी। घायल महिला ने पति के खिलाफ तहरीर देकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला रहरा थाना क्षेत्र के ग्राम खैलीया खालसा का है। गांव निवासी गजय सिंह उम्र करीब 45 वर्ष अपनी पत्नी ममता तथा 12 वर्षीय पुत्र कृष्णा के साथ गाजियाबाद में किसी प्राइवेट कंपनी में मजदूरी का काम करते हैं।

लॉकडॉउन के चलते करीब एक माह पहले गजय अपनी पत्नी ममता तथा 12 वर्षीय बेटे कृष्णा के साथ अपने गांव के खैलीया खालसा आया था। गुरुवार शाम गजय गांव में कहीं बैठने गया था। इसी बीच उसके 12 वर्षीय बेटे कृष्णा ने अपनी मां ममता को घर पर गांव निवासी किसी अन्य व्यक्ति के साथ अश्लील हरकतें करते हुए देख लिया। घर आने पर कृष्णा ने पूरी बात अपने पिता को बताई।

गुस्साए पिता ने चाकू निकालकर पत्नी की नाक काट दी। घायल ममता ने हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रखेड़ा निवासी अपने मायके वालों को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर मायके वाले घायल ममता को थाने ले गए। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि ममता की तहरीर पर उसके पति गजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। उधर घायल ममता का सीएचसी रहरा में इलाज चल रहा है।

पहली पत्नी ने भी दी थी आग लगाकर जान

अवैध संबंधों के आरोपी गजय सिंह की ममता दूसरी पत्नी है। जिसके 12 साल का एक बेटा कृष्णा है। करीब 20 वर्ष पहले आरोपी की शादी थाना रजपुरा के गवां से कल्लो देवी के साथ हुई थी। कल्लो देवी के एक बेटी आरती की शादी हो चुकी है। तथा करीब 17 वर्षीय बेटा राजकुमार मेहनत मजदूरी करता है। पति से अनबन को लेकर आरोपी गजय सिंह की पहली पत्नी ने पति से अनबन के चलते आग लगाकर जान दे दी थी। जिसके बाद आरोपी ने ममता से दूसरी शादी की थी। 

chat bot
आपका साथी