रामपुर में मिली हार पर आजम खां बोले, मुसलमानों से इतनी नफरत तो छीन लिया जाए वोट देने का अधिकार

चुनाव परिणाम के बाद पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच आजम खां ने कहा कि रामपुर और आजम गढ़ में चुनाव कहां हुआ है। रामपुर में दारोगा ने वोटरों को ठोकरों से मारा। आपकी जीत को हार में बदला गया है आपको मुबारक।

By Vivek BajpaiEdited By: Publish:Mon, 27 Jun 2022 08:05 AM (IST) Updated:Mon, 27 Jun 2022 08:05 AM (IST)
रामपुर में मिली हार पर आजम खां बोले, मुसलमानों से इतनी नफरत तो छीन लिया जाए वोट देने का अधिकार
आजम खां रामपुर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं।

रामपुर, जागरण संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां ने कहा कि हम हारे नहीं, बल्कि हराया गया है। हम हारे नहीं है, जीते हैं। सारे वोट जोड़ लिए जाएं तो हम ढाई लाख वोट से जीत रहे हैं। मतदान वाले दिन हमारे वोटरों को वोट नहीं डालने दिया। मारपीट कर मदान केंद्रों से भगा दिया गया। यह बात हम पहले से ही कह रहे हैं।

चुनाव परिणाम के बाद पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच आजम खां ने कहा कि रामपुर और आजम गढ़ में चुनाव कहां हुआ है। रामपुर में दारोगा ने वोटरों को ठोकरों से मारा। आपकी जीत को हार में बदला गया है, आपको मुबारक। अधिकारियों ने हमसे धोखा किया है। हमसे निष्पक्ष चुनाव कराने का वादा किया था। अगर मुसलमानों के से इतना घृणा की जा रही है तो उन्हें वोट के अधिकार से वंचित कर दिया जाए। छह सौ की पोलिंग और चार वोट, इसे चुनाव कहोगे आप। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि हिम्मत न हारें, हौंसला बनाए रखें। रामपुर में तो पुलिस ने कई साल से लोगों को परेशान कर रही है। उनपर फर्जी मुकदमे कर रही है।

लोकतंत्र पर ठोको राज भारी: विधायक अब्दुल्ला आजम ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया करते हुए ट्विट किया है, बधाई हो, लोकतंत्र पर ठोको राज भारी। मेरा देश सच में बदल गया है। गौरतलब है कि अब्दुल्ला आजम पहले से ही मतदान में धांधली की बात कह रहे हैं। उन्होंने लोगों को वोट के अधिकार से रोकने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की बात भी कही है।

chat bot
आपका साथी