मुरादाबाद में दुष्‍कर्म के बाद क‍िशोरी को छत से फेंका, इज्‍जत की खात‍िर मुकदमा दर्ज कराने से बचता रहा पर‍िवार

Thrown from roof after misdeed मुरादाबाद के कटघर में एक युवक फुसलाकर क‍िशोरी को अपने घर लेता गया। वहां उसने क‍िशोरी के साथ दुष्‍कर्म क‍िया इसके बाद उसे छत से फेंककर फरार हो गया। दुष्‍कर्म पीडि़ता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 08:12 AM (IST) Updated:Mon, 08 Nov 2021 08:12 AM (IST)
मुरादाबाद में दुष्‍कर्म के बाद क‍िशोरी को छत से फेंका, इज्‍जत की खात‍िर मुकदमा दर्ज कराने से बचता रहा पर‍िवार
पुलिस आरोप‍ित की तलाश कर रही है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Thrown from roof after misdeed : कटघर क्षेत्र के एक मुहल्‍ले में पड़ोसी युवक क‍िशोरी को फुसलाकर अपने घर ले गया। इस दौरान उसने क‍िशोरी के साथ दुष्‍कर्म क‍िया। व‍िरोध करने पर पीडि़ता को छत से फेंक द‍िया और फ‍िर फरार हो गया। क‍िशोरी की हालत गंभीर है। घटना शन‍िवार की रात की बताई जा रही है। 

थाना कटघर क्षेत्र के एक मुहल्‍ले में सब्‍जी का ठेला लगाकर पर‍िवार का पालन-पोषण करने वाले व्‍यक्ति की बेटी घर के बाहर थी। ज‍ितेंद कुमार क‍िशोरी को अपने साथ ले गया। उसने क‍िशोरी के साथ दुष्‍कर्म क‍िया फ‍िर उसे छत से नीचे फेंक द‍िया।  इधर स्‍वजन क‍िशोरी को तलाशते हुए आरोप‍ित के घर के पास पहुंच गए। वहां पीडि़ता लहूलुहान हालत में पड़ी म‍िली। स्‍वजन घायल बेटी को उपचार के ल‍िए न‍िजी अस्‍पताल में लेकर पहुंचे। इज्‍जत की खात‍िर स्‍वजन घटना की र‍िपोर्ट दर्ज कराने से बचते रहे। रव‍िवार को कटघर थाना पुलिस ने पीडि़ता के प‍िता की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज क‍िया। वर‍िष्‍ठ उप न‍िरीक्षक ने बताया क‍ि क‍िशोरी के प‍िता की तहरीर पर आरोप‍ित ज‍ितेंद्र पर मुकदमा दर्ज कर ल‍िया गया है। सोमवार को पीडि़ता के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

मकान में घुसकर मारपीट, पुत्रवधू से छेडछाड़ का आरोप : रामपुर के बिलासपुर में गांव मुल्लाखेड़ा में मेढ़ के विवाद के चलते अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति के घर में घुसकर गांव के ही कुछ लोगों ने उसे व उसकी पुत्रवधू को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस को दी तहरीर में घायल ससुर ने आरोप लगाया है कि उनका मेढ़ को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति के साथ कहासुनी हो गई थी। वह अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर में घुस आया और दोनों के साथ मारपीट की। मारपीट में वह घायल हो गए। घायल अवस्था में ही कोतवाली आए हैं। बताया कि हमलावरों ने दोनों को जातिसूचक शब्द कहे और पुत्रवधू के साथ छेड़छाड़ भी की। कोतवाल तेजवीर सिंह का कहना है कि मामला मेढ़ को लेकर हुई मारपीट का है। दोनों पक्षों की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली है। दोनों पक्षों के दो लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी