बिलारी विधायक पर टूटा दुखों का पहाड़, 60 वर्षीय मां ने दुनिया को कहा अलविदा

सांसद विधायक समेत अन्‍य उनकी मौत पर गहरा अफसोस जताया है। उनके निधन के बाद से पूरा परिवार गमजदा है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 12:10 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 12:10 PM (IST)
बिलारी विधायक पर टूटा दुखों का पहाड़, 60 वर्षीय मां ने दुनिया को कहा अलविदा
बिलारी विधायक पर टूटा दुखों का पहाड़, 60 वर्षीय मां ने दुनिया को कहा अलविदा

मुरादाबाद, जेएनएन। बिलारी के सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान की साठ वर्षीय माता नादरा परवीन का बीमारी के कारण निधन हो गया । वह कई दिन से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थीं। वहां उनकी जांच की गई तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सीएमएस डॉ संदीप गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के अस्पताल की ओर से उनके कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना यहां भेजी गई है।

सोमवार की दोपहर उनका शव एंबुलेंस द्वारा दिल्ली से विधायक के पैतृक गांव मोहम्मद इब्राहीमपुर लाया गया। सभी वर्गों के लोगों ने शारीरिक दूरी के साथ उनके जनाजे में शिरकत की। वह एक ऐसी महिला रहीं जिनके पिता मकबूल हुसैन रामपुर जिले की स्वार टांडा सीट से 1977 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के अकेले विधायक बने थे। इनके पति हाजी मोहम्मद इरफान बिलारी विधानसभा के प्रथम विधायक थे। वर्तमान में उनका बेटा मोहम्मद फहीम इरफान बिलारी से विधायक हैं। सनाई रोजा सहकारी समिति के चेयरमैन ललित चौधरी, सम्भल के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के पौत्र जियाउर रहमान बर्क, सम्भल के सपा जिलाध्यक्ष फिराजे खां, मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष जयवीर यादव, जुगल किशोर वाल्मीकि, सनातन धर्मार्थ ट्रस्ट बिलारी के अध्यक्ष पंकज चौहान, स्टूडेंट यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष शुभम राठी, प्रधान संगठन के मंडलाध्यक्ष सरफराज हुसैन पाशा, राशन डीलर संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, सभासद देवेश शर्मा, नदीम फारुकी, रामस्वरूप चौधरी,एसडीएम प्रबुद्ध सिंह,कोतवाली प्रभारी गजेंद्र त्यागी मौजूद रहे। उन्होंने विधायक सहित चार बेटे छोड़े हैं । 

एक साल की बच्ची पॉजिटिव

क्षेत्र के खाबरी अव्वल गांव में एक साल की बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे पहले उसके पिता पॉजिटिव आए थे। इस प्रकार गांव में अब पॉजिटिव की संख्या चार हो गई है। दूसरे परिवार में मां और बेटे पॉजिटिव हैं। 

chat bot
आपका साथी