मुरादाबाद में रोपे गए 20 लाख पौधे, फिर से बना रिकार्ड Moradabad News

मुरादाबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पौधे रोपे जा रहे हैं। इसमें किसान से लेकर आमजन भी भागीदारी कर रहे हैं। सुबह स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम हुए इसके बाद पौधे रोपे गए।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 09 Aug 2019 12:18 PM (IST) Updated:Fri, 09 Aug 2019 05:10 PM (IST)
मुरादाबाद में रोपे गए 20 लाख पौधे, फिर से बना रिकार्ड  Moradabad News
मुरादाबाद में रोपे गए 20 लाख पौधे, फिर से बना रिकार्ड Moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन। उत्तर प्रदेश सरकार एक बार फिर पौधारोपण अभियान में विश्व रिकार्ड बनाने में कामयाब रही।  शुक्रवार को सूबे में एक साथ एक दिन में 22 करोड़ पौधे लगाने की कवायद सुबह से ही शुरू कर दी गई। मुरादाबाद में भी 20 लाख पौधे विभिन्न इलाकों में रोपे गए।  

शुक्रवार को सुबह नौ बजे से ही पौधारोपण अभियान शुरू कर दिया गया। इस मुहिम में सरकारी विभागों के साथ ही निजी संस्थाएं भी भागीदारी कर रहीं हैं।

किसानों और विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोग भी सहयोग कर रहे हैं। पौधारोपण अभियान की मॉनीटङ्क्षरग प्रमुख सचिव नवनीत सहगल कर रहे हैं। 

 रामपुर। मिलक एसडीएम डॉ. ज्योति गौतम ने बताया कि मिलक तहसील क्षेत्र में अब तक कुल 45 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। शाम तक पूर्ण लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। वहीं नगर पालिका क्षेत्र में 930 पौधे दोपहर 12 बजे तक रोपे जा चुके थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी