मुखबिरी के शक मे गोली मारकर हत्या

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र स्थित चक्कर की मिलक चौराहे के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने युव

By Edited By: Publish:Sat, 23 May 2015 01:56 AM (IST) Updated:Sat, 23 May 2015 01:56 AM (IST)
मुखबिरी के शक मे गोली मारकर हत्या

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र स्थित चक्कर की मिलक चौराहे के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। स्थानीय लोग घायल को लेकर साई अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चक्कर की मिलक स्थित पुराना आरटीओ कार्यालय के पास रहने वाले नूर मुहम्मद उर्फ गब्बर (37) खनन सामग्री बेचने में दलाली करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब साढ़े दस बजे के आसपास वह बाइक से वापस घर आ रहा था, इसी बीच सामने से दो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने उस पर गोलियां बरसा दीं। इससे गब्बर सड़क पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। साई अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। एसपी सिटी डॉ. रामसुरेश यादव, सीओ सिविल लाइंस महेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

दो दिन पहले हुआ था विवाद

नूर मुहम्मद के बड़े भाई अलाउद्दीन ने बताया कि नूर का दो दिन पहले छोटे, फहीम धनिया वाला व उसके परिजनों से विवाद हो गया था। पुलिस ने किसी मामले में शुक्रवार शाम फहीम धनिया वाला को गिरफ्तार किया था। फहीम सट्टे का काम करता है। उसके परिवार वालों का शक था कि उसे पकड़वाने में नूर मुहम्मद का हाथ है। फहीम के साथी छोटे ने इसको लेकर गब्बर को धमकाया था। अलाउद्दीन का आरोप है कि हत्या में चक्कर की मिलक निवासी छोटे, करूला निवासी छोटे के भाई व प्रापर्टी डीलर आसिफ का नाम सामने आया है।

मृतक पर दर्ज हैं तीन मुकदमे

गब्बर भी झगड़ालू प्रवृति का था। इसी के चलते उसके ऊपर भी तीन मुकदमे चल रहे थे। तीनों मुकदमे मारपीट से संबंधित थे। अक्सर वह मुहल्ले में दादागीरी करता रहता था। इसी के चलते मुहल्ले वालों को शक था कि वह पुलिस का मुखबिर बन गया है।

छावनी बनी चक्कर की मिलक

हत्या के पीछे खनन व सट्टे से जुड़ा मामला सामने आने के बाद पुलिस ज्यादा सक्रिय हो गई। आनन फानन में साई अस्पताल के बाहर एकत्रित भीड़ को हटवाया गया। हालात ये रहे कि गब्बर की पत्‍‌नी जब तक मोर्चरी पर पहुंची तब तक शव को अंदर रखवाया जा चुका था।

==

पत्‍‌नी की हालत बिगड़ी

गोली लगने की सूचना से गब्बर की पत्‍‌नी आसमां व बेटे कैफ को पहले साई अस्पताल ले जाया गया। वहां जाकर उसे पता चला कि गब्बर की मौत हो चुकी है। शव को भी पुलिस ले गई है। तब परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पहुंचे। वहां भी शव को अंदर रखवाया जा चुका था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।

--

'पुलिस ने एक पुराने मामले में फहीम को पकड़ा था। इसी मामले में गब्बर की हत्या की बात कही जा रही है। फहीम से पूछताछ की जा रही है।

- डॉ. रामसुरेश यादव, एसपी सिटी

chat bot
आपका साथी