केंद्रीय पुलिस अस्पताल में नर कंकालों का अंबार!

मुरादाबाद : केंद्रीय पुलिस अस्पताल परिसर में बने पुराने पोस्टमार्टम हाउस में बिसरे के सैकड़ों नमूने

By Edited By: Publish:Sun, 01 Feb 2015 01:49 AM (IST) Updated:Sun, 01 Feb 2015 01:49 AM (IST)
केंद्रीय पुलिस अस्पताल में नर कंकालों का अंबार!

मुरादाबाद : केंद्रीय पुलिस अस्पताल परिसर में बने पुराने पोस्टमार्टम हाउस में बिसरे के सैकड़ों नमूने और हड्डियां पड़ी हैं। शनिवार को एडीएम सिटी प्रवीण मिश्र और एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता ने सीपीएच में बने पुराने पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण किया।

केंद्रीय पुलिस अस्पताल में बने पुराने पोस्टमार्टम हाउस में सैकड़ों की संख्या में बिसरा के नमूने परीक्षण के लिए रखे हैं। बताते चलें कि लगभग 15 साल से यहां पर पोस्टमार्टम बंद हो गए हैं। यहां बड़ी संख्या में मानव कंकाल, हड्डियां और बिसरे के जार रखे थे। चार साल पहले भी महानगर में इन अस्थियों को लेकर मामला उछला था। अब उन्नाव की पुलिस लाइन में नरकंकाल मिलने के बाद फिर ये मामला उछला है।

अधिकारियों के आदेश के बाद शनिवार को एडीएम सिटी प्रवीण मिश्र और एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता ने परिसर में बने कमरे का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की चिकित्साधीक्षक डॉ. अमिता सिंह से इनके बारे में जानकारी ली। उधर, डीआइजी गुलाब सिंह ने जल्द ही पुरानी केस प्रापर्टी डिस्पोजल के आदेश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी