कल से बूथों पर पहुंचेंगे भाजपाई

मुरादाबाद : भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता अभियान के तहत 19 नवंबर से बूथों पर भाजपाई पहुंचेंगे। इसकी तैयारि

By Edited By: Publish:Thu, 18 Dec 2014 01:10 AM (IST) Updated:Thu, 18 Dec 2014 01:10 AM (IST)
कल से बूथों पर पहुंचेंगे भाजपाई

मुरादाबाद : भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता अभियान के तहत 19 नवंबर से बूथों पर भाजपाई पहुंचेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर बुलाई बैठक में रामगंगा विहार और लाइनपार मंडल के प्रवासियों की घोषणा की गई।

पार्टी के गांधी नगर स्थित महानगर कार्यालय पर बुधवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने कहा कि 19 से 21 दिसंबर तक लगातार भाजपा का बूथ चलो अभियान चलेगा। इसमें सभी बूथ प्रवासी और बूथ प्रभारी अपने-अपने बूथों में पहुंचकर भाजपा के सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। बैठक में सामाजिक न्याय मोर्चा के अध्यक्ष जगदीश गोला द्वारा पारिवारिक परिस्थितियों के चलते इस्तीफा दे दिया। उनकी जिम्मेदारी उपाध्यक्ष रामचंद्र कश्यप को दी गई। पार्षद कृष्ण कुमार काले को लाइनपार मंडल और ग्रीश वर्मा को रामगंगा विहार मंडल का प्रवासी घोषित किया गया। बैठक में महेंद्र गुप्ता, संजय शर्मा, वीरपाल सिंह, अनुराग सिंह, राजीव गुप्ता, अमित शर्मा, नरेंद्र सिंह, आलोक सैनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी