ये कैसा अलर्ट लापरवाह दिखाई दिए पुलिस कर्मी

मुरादाबाद : दीपावली के त्योहार पर गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया था। दैनिक जागरण टीम ने शहर का अलर्

By Edited By: Publish:Thu, 23 Oct 2014 12:52 AM (IST) Updated:Thu, 23 Oct 2014 12:52 AM (IST)
ये कैसा अलर्ट लापरवाह दिखाई दिए पुलिस कर्मी

मुरादाबाद : दीपावली के त्योहार पर गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया था। दैनिक जागरण टीम ने शहर का अलर्ट की ठीक त्योहार के दिन पड़ताल की। हर चौराहे पर लापरवाह पुलिस कर्मी दिखाई दिए। कैमरा देख कर चौकन्ने हुए पुलिस कर्मी सड़क पर आ गए और जाम हटवाने लगे।

शहर में त्योहारों के मद्देनजर गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद दो दिन पहले अलर्ट घोषित किया गया था। जिसके बाद अधिकारियों ने जिला पुलिस को चेकिंग के आदेश दिए थे। बुधवार जब चौराहों पर पुलिस की सक्रियता चेक की गई तो नजारा दूसरा ही नजर आया। पीली कोठी चौराहा होमगार्डो के हवाले दिखाई दिया। कहीं भी पुलिस कर्मी चेकिंग करते दिखाई नहीं दिए। कपूर कंपनी चौराहे पर केवल यातायात नियंत्रण करते होमगार्ड और पुलिस कर्मी दिखाई दिए। शहर के मुख्य तिराहे इंपीरियल तिराहे पर चौकी में बैठे पुलिस कर्मी दिखाई तो दिए लेकिन सभी अमरूद की दावत का आनंद ले रहे थे। कैमरा देखते ही सभी सड़क पर आ गए और लगे जाम को हटवाने लगे। जबकि शहर में जगह जगह जाम लगा हुआ था। यही हालात सम्भल चौराहे पर दिखाई दिया। अलर्ट के बाद भी सिर्फ यातायात नियंत्रित करते पुलिस कर्मी दिखाई दिया।

-----------------------

शराब की दुकानों पर दिखाई दी भीड़

छोटी दीपावली पर शहर की शराब की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। त्योहार पर कहीं शराब की कमी न पड़ जाए, इसे देखते हुए लोगों ने शराब का स्टाक कर लिया।

chat bot
आपका साथी