रोटरी क्लब ग्रेट और सिविल लाइंस ने मनाई तीज

By Edited By: Publish:Fri, 01 Aug 2014 01:47 AM (IST) Updated:Fri, 01 Aug 2014 01:47 AM (IST)
रोटरी क्लब ग्रेट और सिविल लाइंस ने मनाई तीज

मुरादाबाद। रोटरी क्लब ग्रेट और सिविल लाइंस की ओर से गुरुवार को हरियाली तीज मनाई गई। इसमें सावन के गीतों पर डांस के साथ ही मनोरंजक कार्यक्रम भी हुए।

रोटरी क्लब ग्रेट ने मिगलानी सेलिब्रेशन में तीज मनाई। इसमें तीज हाऊजी रिचा शर्मा और संगीता अरोड़ा द्वारा मेंबरों को खिलाई गई। इरा वर्मा, आयुशी अग्रवाल, शैली रस्तोगी, मनी रस्तोगी और शिवांग ने डांस की प्रस्तुति दी। तीज क्वीन का खिताब ज्योत्सना शर्मा को दिया गया। इस मौके पर निशा मिश्रा, दीप्ति सिंघल, अंजू रस्तोगी मुख्य अतिथि रहीं। अध्यक्षता अंजू अग्रवाल और रीचा शर्मा ने की। कार्यक्रम में कुसुम रस्तोगी, बबीता रस्तोगी, आरती कट्टा, नमिता अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, रुपम रस्तोगी, रेनू अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, मनोज रस्तोगी, राजू टंडन, राजेश रस्तोगी, सुनील अग्रवाल, विपिन रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

रोटरी क्लब सिविल लाइंस की तीज सभा शहनाई मंडप में आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि ममता गर्ग रहीं। विभिन्न गीतों पर क्लब की सदस्याओं द्वारा डांस किए। कार्यक्रम में विकास अग्रवाल, निर्मल रस्तोगी, गौरव अग्रवाल, एमएल गर्ग, गौरव मित्तल, सुशील साहू, नीरज रस्तोगी, अमित अग्रवाल, अविनाश जैन आदि मौजूद रहे। प्राचीन शिव मंदिर में नवीन नगर सेवा विकास समिति द्वारा तीज उत्सव पर आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में खुशबू ने प्रथम स्थान, नंदा ने द्वितीय और रेनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस में रेखा दिवाकर प्रथम, प्रिया वर्मा द्वितीय और सोनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। डांस प्रतियोगिता में तोषी गुप्ता प्रथम, ममता शर्मा द्वितीय और मीना सक्सेना को तृतीय रहीं। सभी विजेताओं को अध्यक्ष मंजू सक्सेना, दक्ष शर्मा, क्षमा भारद्वाज द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूनम अग्रवाल, सुनीता अरोरा, सरोज देवी आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी