भटौली पुल से गंगा में कूदे युवक व चुनार पुल से कूदी महिला का शव मिला

कछवां के भटौली पुल से मंगलवार को कूदे युवक का शव बुधवार सुबह पुल के पास ही उतराया हुआ मिला। वहीं चुनार के बालू घाट स्थित पक्के पुल से कूदी महिला का शव भी बुधवार को मछुआरों के जाल में फंसा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Jun 2020 06:33 PM (IST) Updated:Thu, 25 Jun 2020 06:04 AM (IST)
भटौली पुल से गंगा में कूदे युवक व चुनार पुल से कूदी महिला का शव मिला
भटौली पुल से गंगा में कूदे युवक व चुनार पुल से कूदी महिला का शव मिला

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : कछवां के भटौली पुल से मंगलवार को कूदे युवक का शव बुधवार सुबह पुल के पास ही उतराया हुआ मिला। वहीं चुनार के बालू घाट स्थित पक्के पुल से कूदी महिला का शव भी मछुआरों के जाल में फंसा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गंगा में कूदे युवक का शव मिला

कछवां : भटौली पक्का पुल से कूदे युवक अनुभव प्रकाश श्रीवास्तव (26) पुत्र अनिल प्रकाश श्रीवास्तव निवासी विशालपुरी कालोनी, रमईपट्टी का शव बुधवार को पुल के नीचे उतराया हुआ मिला। मंगलवार को भोर में युवक अपनी स्कूटी को भटौली पक्का पुल पर खड़ी करने के बाद गंगा में कूद गया था। पुलिस व गोताखोरों की टीम ने युवक को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली थी। जबकि बुधवार को भटौली पुल के दूसरे छोर के पास शव उतराया मिला। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा रहा वही युवक की मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

मछुआरों के जाल में मिला शव

चुनार : गंगा में डूबी युवती का शव बुधवार सुबह मछुआरों के जाल में फंसा मिला। मछुआरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भिजवाया। मृतका की शिनाख्त रीता देवी (32) पत्नी दिनेश कुमार गुप्ता निवासी अदलहाट के रूप में हुई। मृतका का मायका चुनार के सद्दुपुर मोहल्ले में है। मंगलवार को वह पति के साथ मायके आई थी। इसके बाद शाम को करीब चार बजे वह घर से निकल गई थी। शाम करीब छह बजे उसने गंगा में छलांग लगा दी थी। बुधवार को उसका शव पाया गया।

chat bot
आपका साथी