योगी सरकार की संवेदनशीलता से बढ़ा विश्वास

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि योगी सरकार की संवदेनशीलता व विकास

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Mar 2018 05:29 PM (IST) Updated:Sun, 25 Mar 2018 05:29 PM (IST)
योगी सरकार की संवेदनशीलता से बढ़ा विश्वास
योगी सरकार की संवेदनशीलता से बढ़ा विश्वास

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि योगी सरकार की संवदेनशीलता व विकास कार्यों में तेजी से गरीब समाज के हर वर्ग में विश्वास बढ़ा है। दादरकला में लगाया गया सोलर प्लांट जिले की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वे रविवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे के साथ योगी सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों की पत्रकारों को जानकारी दे रहे थे।विधायक ने कहा कि योगी सरकार ने किसानों के कर्ज को माफ कर बहुत बड़ा कार्य किया है। जिले में किसानों का एक सौ साठ करोड़ रुपये कर्ज वितरित किया गया। अपराधी भूमिगत हो गए हैं, इससे समाज भयमुक्त हो गया है। बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ है, क्षतिग्रस्त राजमार्ग व सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। बेरोजगारों का कौशल विकास कर उनको रोजगार में लगाया जा रहा है। योगी सरकार विभागों की भर्तियां निकालकर युवकों को नौकरी का भरपूर मौका दे रही है। प्राइमरी व जूनियर स्कूल के बच्चों को ड्रेस जूता मोजा का वितरण उनको नि: शुल्क शिक्षा का प्रावधान किया गया है। सरकार किसानों की आय दोगुना करने, गरीबों को आवास शौचालय का निर्माण कराने का काम कर रही है। इससे किसान मजदूर ही नहीं समाज के हर वर्ग के लोगों में खुशहाली का दौर शुरू हो गया है। इससे लोगों का योगी सरकार में और विश्वास बढ़ा है। बंद पड़े चुनार व भटौली के पक्कापुल का निर्माण तेजी से हो रहा है। जल्दी ही उसका निर्माण पूरा कर चालू कर दिया जाएगा। इंजीनिय¨रग व मेडिकल कालेज का निर्माण जिले की उपलब्धि है। इसके पहले विधायक ने नवरात्र मेला को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होने पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को बधाई दी।

जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने भी सरकार की नीतियों व जिले में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। कहा कि सरकार ने नई कार्य संस्कृति शुरू किया। भ्रष्टाचार पर अंकुश व कार्यों में पारदर्शिता है। उन्होंने जिले में हो रही सड़कों के निर्माण व विकास कार्यों की जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी