बराबरी पर छूटी एक लाख ईनामी कुश्ती

छानबे विकासखंड के ग्राम पंचायत नीवी गहरवार में मंगलवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमे एक लाख की इनामी कुश्ती मनजीत सिंह (पंजाब) और ईश्वरजीत सिंह (गोरखपुर) के बीच हुई जो बराबरी पर छुटी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 09:20 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 11:45 PM (IST)
बराबरी पर छूटी एक  लाख ईनामी कुश्ती
बराबरी पर छूटी एक लाख ईनामी कुश्ती

जासं, गैपुरा (मीरजापुर) : छानबे विकासखंड के ग्राम पंचायत नीवी गहरवार में मंगलवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमे एक लाख की इनामी कुश्ती मनजीत सिंह (पंजाब) और ईश्वरजीत सिंह (गोरखपुर) के बीच हुई जो बराबरी पर छुटी। इसके अलावा लगभग दो दर्जन पहलवानों ने दंगल में अपने दांवपेंच आजमाएं। साथ ही महिला पहलवानों ने भी कुश्ती दंगल में भाग लिया।

राजू (नेपाल) ने सोनू (राजस्थान) को पटखनी देकर दस हजार की इनाम जीती, सिकंदर (नेपाल) ने पंकज (दिल्ली) को हराया। बजरंगी (अयोध्या) ने सनी (मुंबई) को, भूपन सिंह (राजस्थान) ने सिकंदर को चित कर कर बाजी मारी। महिला पहलवानों में मोनिका (कानपुर) ने नेहा (दिल्ली) को पटखनी दी। सीमा यादव (गाजीपुर) ने मोनिका (कानपुर) को चित कर बाजी मारी। कार्यक्रम का आयोजन जन सेवा समिति नीवी गहरवार द्वारा किया गया। जिसमें आनंद सिंह, गुड्डू, पुष्पेंद्र सिंह, राजधारी सिंह, अखिलेश सिंह, कुंज बिहारी सिंह, सुरेश दुबे, संतोष दुबे, रामधारी सिंह आदि का सहयोग रहा। रेफरी की भूमिका राम शिरोमणि पांडेय ने निभाई।

chat bot
आपका साथी