श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आज घरों को जाएंगे 1574 भट्ठा श्रमिक

क्षेत्र के करीब सात दर्जन से अधिक ईंट भट्ठों पर काम करने वाले झारखंड प्रदेश के भट्ठा श्रमिकों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से झारखंड के विभिन्न स्टेशनों के लिए गुरुवार को रवाना किया जाएगा। इस संबंध में मीरजापुर ग्रामीण ईंट निर्माता समिति के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड प्रदेश निवासी इन 1574 श्रमिकों को उनके घर वापस भेजने के लिए समिति द्वारा रेलवे को छह लाख बयासी हजार तीन सौ रुपए का भुगतान किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jun 2020 06:34 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jun 2020 06:34 PM (IST)
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आज घरों को जाएंगे 1574 भट्ठा श्रमिक
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आज घरों को जाएंगे 1574 भट्ठा श्रमिक

जासं, चुनार (मीरजापुर) : क्षेत्र के करीब सात दर्जन से अधिक ईंट भट्ठों पर काम करने वाले झारखंड प्रदेश के भट्ठा श्रमिकों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से झारखंड के विभिन्न स्टेशनों के लिए गुरुवार को रवाना किया जाएगा। इस संबंध में मीरजापुर ग्रामीण ईंट निर्माता समिति के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड प्रदेश निवासी इन 1574 श्रमिकों को उनके घर वापस भेजने के लिए समिति द्वारा रेलवे को छह लाख बयासी हजार तीन सौ रुपये का भुगतान किया गया है।

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से श्रमिकों को भेजे जाने के पूर्व बुधवार को दोपहर में एसडीएम चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह, सीओ सुशील कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह व महामंत्री नरेंद्र सिंह के साथ रेलवे स्टेशन पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ने रेलवे के स्थानीय अधिकारियों से वार्ता कर श्रमिकों के स्टेशन पर प्रवेश, ट्रेन में बैठने की व्यवस्था और उनकी थर्मल स्कैनिग आदि के बारे में भी चर्चा की। तय हुआ कि ट्रैक्टर से श्रमिक रेलवे स्टेशन के दक्षिणी कालोनी की ओर आएंगे। इसके बाद उपरगामी सेतु से नार्थ कालोनी की तरफ आकर मुख्य प्रवेश द्वार से प्लेटफार्म नंबर एक पर प्रवेश करेंगे।

chat bot
आपका साथी