इमरान खान बने प्रदेश सचिव, कांग्रेसियों में खुशी

जागरण संवाददाता मीरजापुर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गां

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 11:08 PM (IST) Updated:Wed, 09 Sep 2020 06:13 AM (IST)
इमरान खान बने प्रदेश सचिव, कांग्रेसियों में खुशी
इमरान खान बने प्रदेश सचिव, कांग्रेसियों में खुशी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की अनुमति पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इमरान खान को कांग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इमरान खान सिटी ब्लाक के चितावनपुर गांव के रहने वाले हैं। इससे पहले वे युवक कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया और बधाई दी। पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी, भगवती प्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल, नगर अध्यक्ष राजन पाठक, युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सतीश मिश्रा, राजधर दुबे, दीपचंद्र जैन, छोटे खान, अशोक उपाध्याय, आशीष बुधिया, डा. प्रेम प्रजापति, अरबाज खान आदि ने बधाई दी।

chat bot
आपका साथी