गर्भनिरोधक इंजेक्शन लगवाने वाली महिलाएं सुलझाएं शंका

महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन की शुरुआत की गयी। महिलाओं ने इसे विकल्प के तौर पर चुना तो है पर किसी भी तरह की समस्या होने पर सलाह लेने के लिए अभी भी महिलाएं बात करने से कतरा रही हैं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Feb 2020 09:24 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:05 AM (IST)
गर्भनिरोधक इंजेक्शन लगवाने 
वाली महिलाएं सुलझाएं शंका
गर्भनिरोधक इंजेक्शन लगवाने वाली महिलाएं सुलझाएं शंका

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन की शुरुआत की गयी। महिलाओं ने इसे विकल्प के तौर पर चुना तो है पर किसी भी तरह की समस्या होने पर सलाह लेने के लिए अभी भी महिलाएं बात करने से कतरा रही हैं। जबकि उनकी हर तरह की शंकाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अंतरा केयरलाइन की शुरुआत की हैं।

अंतरा केयरलाइन 1800-103-3044 के जरिए महिलाएं इससे आसानी से जुड़ सकती है। अंतरा लगवाने वाली महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल होते है जिसे वह किसी से भी पूछने पर हिचकिचाती है। ऐसे में इस टोल फ्री नंबर से वह बड़ी ही आसानी से अपने हर सवालों के जवाब घर बैठे ही ले सकती है। टोल फ्री नंबर डायल करने पर अंतरा से जुड़ी हर समस्या की उचित सलाह परामर्शदाता से मिल जाती है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ओपी तिवारी ने बताया कि जिले में एक अप्रैल 2019 से 31 दिसंबर 2019 के बीच 1246 महिलाएं त्रैमासिक इंजेक्शन अंतरा लगवा चुकी हैं। जिसमें 982 महिलाएं सिर्फ जिला अस्पताल में इसका लाभ ले चुकी हैं । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अजय सिंह ने बताया की अंतरा की सुविधा जनपद के सभी 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निश्शुल्क उपलब्ध है। अत: अंतरा इंजेक्शन लगवाते ही महिला को अंतरा केयरलाइन 1800-103-3044 पर अपने को पंजीकृत करवाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी