जल शक्ति मंत्री ने विध्यधाम में नवाया शीश

जागरण संवाददाता विध्याचल (मीरजापुर) जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने शनिवार की रात परिवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 08:26 PM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 08:26 PM (IST)
जल शक्ति मंत्री ने विध्यधाम में नवाया शीश
जल शक्ति मंत्री ने विध्यधाम में नवाया शीश

जागरण संवाददाता, विध्याचल (मीरजापुर) : जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने शनिवार की रात परिवार संग विध्यधाम पहुंचकर मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। सबसे पहले झांकी से मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन के बाद आरती की। इसके बाद गर्भगृह पहुंच विधिवत पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की। मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद मंदिर परिसर पर विराजमान समस्त देवी-देवताओं के चरणों में शीश नवाया। दर्शन-पूजन के बाद रात्रि विश्राम के लिए वे अष्टभुजा डाकबंगला चले गए। जल शक्ति मंत्री रविवार की सुबह अधिकारियों संग बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे।

chat bot
आपका साथी