विध्यवासियों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

जागरण संवाददाता मीरजापुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो पर मन की बात प्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 07:39 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jun 2021 07:39 PM (IST)
विध्यवासियों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात
विध्यवासियों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो पर मन की बात प्रोग्राम के जरिए देश को संबोधित किया। वहीं विध्यवासियों ने मन की बात सुन उस पर अमल करने को ठाना। मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के दो रास्ते हैं। एक वैक्सीन लगवाएं, दूसरा मास्क लगाएं और अन्य प्रोटोकाल का पालन करें। जब भी आपका नंबर आए, कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं। विध्याचल स्थित कैंप कार्यालय पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। मन की बात सुनने के बाद कार्यकर्ताओं ने आपस में बातचीत किया और कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। इस दौरान अभय मिश्रा, लालबहादुर निषाद, ऋतिक उपाध्याय, जितेंद्र वर्मा, मुकेश मिश्रा, भोला त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, प्रशांत त्रिपाठी, बाबू भंडारी, सागर मिश्रा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी