पौष पूर्णिमा पर जयकारे से गूंजा विध्यधाम

जागरण संवाददाता विध्याचल (मीरजापुर) पौष पूर्णिमा पर सोमवार को कड़ाके की ठंड के बावज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 05:27 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 05:27 PM (IST)
पौष पूर्णिमा पर जयकारे से गूंजा विध्यधाम
पौष पूर्णिमा पर जयकारे से गूंजा विध्यधाम

जागरण संवाददाता, विध्याचल (मीरजापुर) : पौष पूर्णिमा पर सोमवार को कड़ाके की ठंड के बावजूद मां विध्यवासिनी की चौखट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कोरोना गाइडलाइन के बीच मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। चरण स्पर्श पर प्रतिबंध व नो मास्क-नो इंट्री का कड़ाई से पालन कराया गया। क्या बढ़े, क्या बच्चे, क्या महिलाएं सभी मास्क लगाए थे।

मंगला आरती के बाद जैसे ही दर्शन-पूजन का दौर शरू हुआ मां विध्यवासिनी का आंगन आस्थावानों से पट गया। नारियल, चुनरी, माला-फूल प्रसाद लेकर कतारबद्ध श्रद्धालुओं के जयकारे से विध्यधाम गुंजायमान हो उठा। मां विध्यवासिनी के भव्य श्रृंगार का दर्शन पाकर श्रद्धालु निहाल हो उठे। कोई झांकी तो किसी ने गर्भगृह से मां का दीदार किया। मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद मंदिर परिसर पर विराजमान समस्त देवी-देवताओं को नमन किया और हवन कुंड में पहुंचकर आहुति डाली। मंदिर की छत पर पताका का भी दर्शन किया। बच्चों की जिद पर जमकर खरीदारी भी हुई। महिलाएं व बच्चों ने विध्यधाम में सजी दुकानों से जरूरत के सामान की खरीदारी की। इसके बाद विध्य पर्वत पर विराजमान मां अष्टभुजा व काली माता के दर्शन को रवाना हो गए। भक्तों ने कालीखोह स्थित मां काली मंदिर में पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाई। वहीं अष्टभुजा पहाड़ स्थित मां अष्टभुजा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।

chat bot
आपका साथी