स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर लहराया तिरंगा

जागरण संवाददाता चुनार (मीरजापुर) स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ क्षेत्र में धूमधाम से मनाई

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Aug 2021 07:04 PM (IST) Updated:Mon, 16 Aug 2021 07:04 PM (IST)
स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर लहराया तिरंगा
स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर लहराया तिरंगा

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। कैंप कार्यालय में चुनाव विधायक अनुराग सिंह ने तिरंगा फहराया। वहीं तहसील परिसर में एसडीएम रोशनी यादव व नगर पालिका परिषद चुनार में प्रभारी ईओ सौरभ प्रकाश सिंह ने झंडा फहराया। विकास खंड नरायनपुर में ब्लाक प्रमुख चंद्रप्रकाश सिंह ने ध्वजारोहण किया। बीडीओ पवन कुमार सिंह, एडीओ केके सिंह, रविद्र सिंह लेखाकार श्यामू यादव आदि थे। राजदीप महाविद्यालय कैलहट में ई. धर्मराज सिंह व ईं. राजबहादुर सिंह, आदर्श जनता पीजी कालेज में चेयरमैन व भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह ने ध्वजारोहण किया।

अहरौरा : नपा कार्यालय में चेयरमैन गुलाब मौर्या ने ध्वजारोहण किया।

चुनार स्थित संत थामस स्कूल में छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

chat bot
आपका साथी