सदस्यों को बांटा तिरंगा, आजादी के रंग में डूबे लोग

सदस्यों को बांटा तिरंगा आजादी के रंग में डूबे लोग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Aug 2022 09:33 PM (IST) Updated:Thu, 11 Aug 2022 09:33 PM (IST)
सदस्यों को बांटा तिरंगा, आजादी के रंग में डूबे लोग
सदस्यों को बांटा तिरंगा, आजादी के रंग में डूबे लोग

सदस्यों को बांटा तिरंगा, आजादी के रंग में डूबे लोग

जागरण संवाददाता, चील्ह (मीरजापुर) : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत क्षेत्र पंचायत के सदस्यों ने हाथ में तिरंगा लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर लहराया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव में लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कोन ब्लाक सभागार में प्रमुख मीनाक्षी सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई। इसमें क्षेत्र के समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रमुख मीनाक्षी सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज दिया तथा सभी से आजादी की इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। तत्पश्चात बीडीओ रामपाल, अनिल सिंह आदि ने क्षेत्र पंचायत सदस्य संग राष्ट्रीय ध्वज लेकर लहराया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी धीरज कुमार, एडीओ रणजीत, कृपाशंकर पाल, एडीओ पंचायत विनोद कुमार मौर्य, अवर अभियंता संजय पांडेय, प्रिया मिश्रा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी