पर्यटन विभाग कर रहा प्रेरित, प्रशासन लगाया रोक

जागरण संवाददाता अहरौरा (मीरजापुर) पर्यटन विभाग द्वारा क्षेत्र के विहंगम जल प्रपातों पर पर्यट

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 12:42 AM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 12:42 AM (IST)
पर्यटन विभाग कर रहा प्रेरित, प्रशासन लगाया रोक
पर्यटन विभाग कर रहा प्रेरित, प्रशासन लगाया रोक

जागरण संवाददाता, अहरौरा (मीरजापुर) : पर्यटन विभाग द्वारा क्षेत्र के विहंगम जल प्रपातों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सैलानियों को प्रेरित किया जा रहा है। उन्हें आकर्षित करने के लिए यहां के विहंगम दृश्यों को भी साझा किया जा रहा है। जिसे पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा भी पसंद किया गया लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा पर्यटक स्थलों पर रोक लगाए जाने से सैलानियों को मायूसी हासिल हो रही है। कोरोना काल में छह माह से घरों में रह रहे लोग बाहर निकल कर पहाड़ों और झरनों की हसीन वादियों में आकर नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार अपने जीवन में करना चाह रहे हैं। प्रशासन द्वारा लिखनिया दरी, चूनादरी जलप्रपात व अन्य पर्यटन स्थलों पर रोक लगा रखी है। सुरक्षाकर्मी जल प्रपात के गेट से ही सैलानियों को वापस भेज दे रहे हैं। लोगों के विचार

दोनों जल प्रपातों पर शारीरिक दूरी के साथ सैलानियों को आने दिया जाना चाहिए। जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए।

डा. अशोक शर्मा, ग्राम प्रधान। प्रशासन द्वारा लगाई गई रोक को हटाया जाए। सैलानियों को घूमने के लिए छूट दी जानी चाहिए। जिससे रमणीय स्थल का जनपद के अलावा अन्य जनपदों के सैलानी लुत्फ उठा सके।

पंकज उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सैलानियों को पर्यटक स्थलों पर जाने की छूट दी जानी चाहिए। इससे पर्यटक स्थल का नाम और बढ़ेगा।

कमलेश सिंह, जोन अध्यक्ष अद छह माह से लोग घरों में ही रहकर कोरोना से लड़ चुके हैं। लोगों में सकारात्मकता का संचार हो इसके लिए पहाड़ों और झरनों पर घूमने से उन्हें काफी राहत मिलेगी।

अमित कुमार गुप्ता, चार्टेड एकाउंटेंट। वर्जन

चूना दरी और लखनिया दरी पर लगाई गई रोक मेरी जानकारी में नहीं है। थानाध्यक्ष व एसडीएम ही इस संबंध में जानकारी दे पाएंगे।

-हीतेंद्र कृष्ण, सीओ मडि़हान।

chat bot
आपका साथी