फेसबुक आइडी हैक करके ठगों ने मांगे पैसे, शिकायत

साइबर क्राइम अपराध की जड़ें जनपद में मजबूत होती जा रही हैं। जितनी आसानी से आनलाइन शापिग का क्रेज बढ़ा है उतनी ही तेजी से साइबर क्राइम के मामले भी बढ़े हैं। ताजा मामला विध्याचल थानाक्षेत्र का है जहां एक संस्था के प्रशासनिक अधिकारी की फेसबुक आइडी हैक करके दोस्तों व रिश्तेदारों से ठगों ने धन उगाही शुरू कर दी। मामले की जानकारी पर अधिकारी ने पुलिस से शिकायत की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Mar 2020 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 09 Mar 2020 06:40 PM (IST)
फेसबुक आइडी हैक करके 
ठगों ने मांगे पैसे, शिकायत
फेसबुक आइडी हैक करके ठगों ने मांगे पैसे, शिकायत

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : साइबर क्राइम अपराध की जड़ें जनपद में मजबूत होती जा रही हैं। जितनी आसानी से आनलाइन शापिग का क्रेज बढ़ा है, उतनी ही तेजी से साइबर क्राइम के मामले भी बढ़े हैं। ताजा मामला विध्याचल थानाक्षेत्र का है जहां एक संस्था के प्रशासनिक अधिकारी की फेसबुक आइडी हैक करके दोस्तों व रिश्तेदारों से ठगों ने धन उगाही शुरू कर दी। मामले की जानकारी पर अधिकारी ने पुलिस से शिकायत की है।

विध्याचल थानाक्षेत्र के मां बलिराजी सेवा संस्था के प्रशासनिक अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि उनकी फेसबुक आइडी किसी अज्ञात ने हैक कर ली है। साथ ही मैसेंजर के माध्यम से जानने वालों को मैसेज कर रहा है। इसमें अलग-अलग लोगों को अलग कारण बताकर पैसे मांगे गए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ लोगों ने पैसे भी ट्रांसफर कर दिए हैं और कई लोगों ने उन्हें फोन करके कारण जानने की कोशिश की। इसकी जानकारी मिलने पर अरुण कुमार सिंह ने विध्याचल थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि मैसेंजर पर संदेश भेजकर गूगल पे का नंबर दिया गया है। जिसमें गूगल पे उपभोक्ता का नाम रवि कुमार व उसका मोबाइल नंबर भी है। थाना प्रभारी विध्याचल अमित कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है और सोशल मीडिया एकाउंट की जांच पड़ताल की जा रही है ताकि ठगों को पकड़ा जा सके।

chat bot
आपका साथी