श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, मीरजापुर: श्री राम नवमी के अवसर पर रविवार को विश्व ¨हदू परिषद के कार्यक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Mar 2018 07:58 PM (IST) Updated:Sun, 25 Mar 2018 10:01 PM (IST)
श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा
श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, मीरजापुर: श्री राम नवमी के अवसर पर रविवार को विश्व ¨हदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। भगवा झंडे को लेकर बच्चे, बूढ़े, जवान निकल पड़े। जय श्रीराम की गूंज से समूचा नगर गूंज उठा। संगमोहाल से शुरू हुई यह शोभा यात्रा रतनगंज, तेलियागंज, डंकीनगंज, पेहटी का चौराहा, घंटाघर, बसनई बाजार, धुंधी कटरा, गुड़हट्टी, मुकेरी बाजार, गणेशगंज, भैसहिया टोला होते हुए संगमोहाल पर स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। झांकी को देखने के लिए नगर के लोग अपने छत बारजा व घर के बाहर आ गए थे। जगह- जगह भगवान श्रीराम की आरती उतारी गई। झांकी में भगवान श्रीराम के विभिन्न स्वरूप, शंकर जी, हनुमान व भारत माता की झांकी समेत 51 झांकियां व डीजे, बैंडबाजा व कीर्तन मंडली की टोली ने पूरे वातावरण को भक्ति मय बना दिया।

इसके पूर्व मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल व मनोज श्रीवास्तव के साथ संरक्षक मंडल, विधायक गण व नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने प्रभु श्री राम की आरती उतारकर यात्रा का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि ने राम भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम राष्ट्र की आत्मा नहीं परमात्मा हैं। भगवान श्री राम लोकनायक- लोकपालक ही नहीं हमारे देश का अस्तित्व व अस्मिता भी है। सरकार संसद में कानून बनाकर श्री राम मंदिर का निर्माण कराया जाय। शोभा यात्रा में जिलाध्यक्ष राम चंद्र शुक्ल, महेश तिवारी, विश्वनाथ अग्रवाल ज्ञानचंद, श्याम कृष्ण गुप्ता, मदन गोपाल सोनी, ओपी गुप्ता, संतोष गोयल, कुलपाल ¨सह जायसवाल आदि विहिप नेता व कार्यकर्ता शामिल थे। सभा की अध्यक्षता रविशंकर साहू व संचालन मनोज दमकल ने किया।

chat bot
आपका साथी