किसानों की हमर्दद है केंद्र व प्रदेश सरकार-बालेंदुमणि

जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर): भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र व प्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 11:16 PM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 11:16 PM (IST)
किसानों की हमर्दद है केंद्र व प्रदेश सरकार-बालेंदुमणि
किसानों की हमर्दद है केंद्र व प्रदेश सरकार-बालेंदुमणि

जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर): भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाओं को लागू कर उन्हें सीधे लाभ पहुंचाने का काम किया है। सरकार के हितों में लिए गए कल्याणकारी फैसलों से कांग्रेस समेत सभी विपक्षीदल घबड़ाए हुए है। श्री त्रिपाठी ने यह विचार शुक्रवार को भर्रोह गांव में आयोजित भाजपा छानबे विधानसभा सभा के किसान कल्याण सम्मेलन में व्यक्त किया।

उन्होंने किसान कल्याण सम्मेलन में कहा की देश व प्रदेश में किसान, मजदूर, नौजवान व गरीबों की हितैषी सरकार है। सरकार की लोक कल्याणकारी कार्य को देख कर विपक्षीदलों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। सड़क, बिजली, आवास, शौचालय तथा उज्जवला योजना का सीधे लाभ पात्रों को मिल रहा है। कहा की सरकार ने किसानो के हीत में ताबड़तोड़ फैसले लेकर जहां उनका केसीसी ऋण मोचन किया। वही पर वर्षो से भूमि विकास बैंक के लाखों के बकाएदार हो चुके किसानों को त्वरित राहत देते हुए उनका लाखों रुपये माफ कर दिया । जिससे किसान सकुन महसूस कर रहे है। किसान कल्याण सम्मेलन के जिला संयोजक प्रेम बहादुर ¨सह ने कहा की किसानों का जीवनस्तर बदलने से गांव व समाज में बदलाव आएगा बेरोजगारी मिटेगी शहर व गांव की खाई मिटेगी। हलिया मंडल अध्यक्ष विपुल ¨सह ने कहा की केसीसी किसानों ने के लिए वरदान है यह भाजपा ने शुरु किया। छानबे मंडल अध्यक्ष जय ¨सह ने कहा की उपज का समर्थन मूल्य बढ़ा कर किसानों को आर्थिक मजबूती देने का काम किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लालगंज मंडल अध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा की आजादी के सत्तर साल में भाजपा सरकार ने किसानों के हितों मे नितिगत निर्णय लिया है। संचालन किसान सम्मेलन के सह संयोजक एवं हलिया मंडल प्रभारी जयप्रकाश उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर जयशंकर तिवारी, शिवबहाल दुबे, रमेश दुबे, ज्ञानधर तिवारी, राम शिरोमणी मौर्य, पुष्पेंद्र, जयप्रकाश एडवोकेड लवकुश ¨बद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी