पेंशन राशि बनी आदित्य की मौत का कारण

जागरण संवाददाता, अहरौरा (मीरजापुर) : जिसकी कभी गांव में तुती बोलती थी आज वह अपने पुत्रों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Mar 2018 09:09 PM (IST) Updated:Sat, 17 Mar 2018 09:09 PM (IST)
पेंशन राशि बनी आदित्य की मौत का कारण
पेंशन राशि बनी आदित्य की मौत का कारण

जागरण संवाददाता, अहरौरा (मीरजापुर) : जिसकी कभी गांव में तुती बोलती थी आज वह अपने पुत्रों से लाचार हो गया और पेंशन का पैसा उसके लिए काल बन गया। पेंशन पैसे के लिए आए दिन लड़ाई करने वाले बड़े पुत्र ने फावड़े से उनकी हत्या कर दी। इस घटना से पूरा क्षेत्र सहम गया।

सरिया गांव में आदित्य ¨सह का नाम क्षेत्र के लिए जाना पहचाना है। वर्ष 1990 से लेकर 95 तक वे गांव के प्रधान रहे। वे सहायता प्राप्त विद्यालय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक थे लगभग आठ वर्ष अवकाश ग्रहण किया था। पेंशन के रूप में उनको लगभग 27 हजार रुपये मिलते थे। जिसमें से आठ-आठ हजार रुपये अपने दोनों बेटे प्रमोद ¨सह एवं अशोक ¨सह को देते थे, शेष अपने पास रखते थे। उनकी पत्नी भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। मार्च होने के कारण पेंशन समय से पांच तारीख को नहीं आई और उनके बड़े पुत्र अशोक को पैसे की आवश्यकता थी वह पिता से पैसे के लिए झगड़ने लगा कहां की पैसा नहीं देंगे तो आज काट डालेगे। अशोक ने पहले छोटे भाई प्रमोद से कहासुनी की और फिर पिता आदित्य को पकड़ कर अपने घर में ले गया। पत्नी ने विरोध किया तो उसको फावड़ा लेकर मारने को दौड़ा लिया और वह भाग गईं। इसके बाद अशोक ने पिता आदित्य के सीने पर कई प्रहार किए इससे वे मुंह के बल जमीन पर गिर पड़े इसके बाद उसकी गर्दन को फावड़े से काट डाला। पत्नी गई थी ब्लाक पर

आदित्य ¨सह की पत्नी रामराजी देवी आंगनबाड़ी कार्यर्ता है। घटना के समय वह राजगढ़ ब्लाक पर मी¨टग में गईं थी। इसलिए वह सुबह ही घर पर नहीं थी। हत्या की सूचना मिलते ही वह दौड़ी घर पर आई उसका रो - रो कर उनका बुरा हाल था।

-मृतक को तीन बच्चे

आदित्य सिेह को दो लड़के एक लड़की है । जिसमें लड़की एवं बड़े लड़के अशोक की शादी हो चुकी है छोटा लड़का प्रमोद की अभी शादी नही हुई है।

- अवसाद में ¨हसक हो जाता है व्यक्ति

मंडलीय अस्पताल के इएमओ डा. तरुण ¨सह का कहना है कि इस तरह की घटना मानसिक रोग से ग्रसित अथवा परिस्थिति जन्य

हालात में ही कर सकता है परेशान हाल व्यक्ति डिप्रेशन में चला चला जाता है या फिर ¨हसक हो जाता है। इस घटना के पीछे यही कारण हो सकता है।

chat bot
आपका साथी