टीवी देखने से मना किया तो किशोरी फंदे से झूली, मौत

विध्याचल थाना क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी 16 वर्षीय एक किशोरी को टीबी देखने से मना किया तो उनसे शुक्रवार की देर रात पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को फोन कर मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 06:44 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 11:10 PM (IST)
टीवी देखने से मना किया तो  किशोरी फंदे से झूली, मौत
टीवी देखने से मना किया तो किशोरी फंदे से झूली, मौत

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : विध्याचल थाना क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी 16 वर्षीय एक किशोरी को टीवी देखने से मना किया तो उसने शुक्रवार की देर रात पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को फोन कर मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पांडेयपुर निवासी सचित प्रकाश पांडेय ने शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि बहन श्रेया 16 शुक्रवार की देर रात तक टीबी देख रही थी जबकि परिवार के अन्य लोग सो गए थे। यह देख उसे टीवी बंद कर सोने के लिए कहा गया। नहीं मानी तो डाट फटकार लगाया। इसके बाद टीबी बंद कर सोने चली गई। इसी दौरान उसने कमरे में लगे पंखे में दुपटटे से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन उसे जगाने गए। देखा कि फंदे से लटक रही है। यह देख सभी के होश उड़ गए।

chat bot
आपका साथी