भूमि पर कब्जा कर रहे लोगों को रोकने गई पालिका टीम पर पथराव अतिक्रमण हटाने गई पालिका टीम पर पथराव

कोतवाली क्षेत्र के महुवरिया मुहल्ले में नगर पालिका के प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण केंद्र की सुरक्षित भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे लोगों को रोकने गई पालिका टीम पर कब्जा कर रहे लोगों ने पथराव कर दिया। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Dec 2019 11:04 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 06:11 AM (IST)
भूमि पर कब्जा कर रहे लोगों को रोकने गई पालिका टीम पर पथराव अतिक्रमण हटाने गई पालिका टीम पर पथराव
भूमि पर कब्जा कर रहे लोगों को रोकने गई पालिका टीम पर पथराव अतिक्रमण हटाने गई पालिका टीम पर पथराव

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : कोतवाली क्षेत्र के महुवरिया मुहल्ले में नगर पालिका के प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण केंद्र की सुरक्षित भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे लोगों को रोकने गई पालिका टीम पर कब्जा कर रहे लोगों ने पथराव कर दिया। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है। पालिका व पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह पथराव से खुद को सुरक्षित किया और कोतवाली से पुलिस बल मंगाया। जिसके बाद करीब चार दर्जन पालिका कर्मियों द्वारा मौके पर पड़ी हजारों ईटों को पालिका प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया गया। घटना के बाद इलाके में थोड़ी देर तक तनाव का माहौल रहा वहीं पुलिस की मौजूदगी में पालिका ने अवैध रूप से बनाई गई नींव और दीवार को ध्वस्त कर दिया गया।

नगर पालिका चुनार द्वारा महुवरिया मुहल्ले में 40 गुणा 40 वर्गमीटर में कूड़ा निस्तारण केंद्र बनवाया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए सुरक्षित भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर सुबह पालिका के आरआइ अजीत यादव, उपनिरीक्षक अमर सिंह चौहान के साथ महुवारिया पहुंचे और अतिक्रमण कर रहे लोगों को काम रोकने के लिए कहा। जिसके बाद वहां मौजूद काम कर रहे और काम करवा रहे लोग उत्तेजित हो गए और पालिका और पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया। जिसके बाद लोगों ने भाग कर खुद को सुरक्षित किया और इसकी जानकारी जब पालिका प्रशासन को हुई तो घटना स्थल पर अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह, जेई सौरभ प्रकाश और कस्बा चौकी प्रभारी कमल टाबरी भारी पुलिस बल और पालिका कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद मौके से अवैध अतिक्रमण कर रहे लोग भाग खड़े हुए। नगर पालिका द्वारा पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण को जेसीबी से गिराया गया। इस दौरान देर शाम तक सफाई निरीक्षक द्वय मिथिलेश कुमार व लालमणि, ओएस शैलेश यादव, लेखाकार शमशेर सिंह समेत बड़ी संख्या में पालिका कर्मी मौके पर मौजूद थे।

पथराव में नहीं हुआ कोई चोटिल

समाचार लिखे जाने तक पालिका प्रशासन की ओर से कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई थी। इस संबंध में राजस्व निरीक्षक अजीत यादव ने बताया कि कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए प्रथम चरण में करीब 6 लाख रुपये से निर्माण प्रस्तावित है। जिसके लिए यहां पर भूमि चिन्हित की गई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह जानकारी मिली की मंगलवार रात से ही यहां पर बड़ी संख्या में लेबर मिस्त्री लगाकर तीन लोगों द्वारा अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी मिलने पर जब सुबह पुलिस बल के साथ यहां आकर रोकने का प्रयास किया गया तो काम कर रहे लेबरों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस उपनिरीक्षक अमर सिंह चौहान की सूझबूझ से किसी को चोट नहीं आई। वर्जन

नगर पालिका द्वारा यहां कूड़ा निस्तारण केंद्र बनवाया जाना है। जिसके लिए सुरक्षित भूमि पर अतिक्रमण कर रहे लोगों द्वारा पालिका की टीम पर पथराव किया गया। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

-प्रतिभा सिंह, अधिशासी अधिकारी चुनार।

chat bot
आपका साथी