शिव-पार्वती की झांकी के साथ सजा श्रीराम दरबार

भैयादूज पर्व पर शुक्रवार को नगर में बाल भरत मिलाप का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न झांकियां निकाली गई। श्री बाल भरत मिलाप कमेटी की ओर से आयोजित इन झांकियों में अधिकतर बाल कलाकार ही सम्मिलित हुए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 11:24 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 11:24 PM (IST)
शिव-पार्वती की झांकी के साथ सजा श्रीराम दरबार
शिव-पार्वती की झांकी के साथ सजा श्रीराम दरबार

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : भैयादूज पर्व पर शुक्रवार को नगर में बाल भरत मिलाप का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न झांकियां निकाली गई। श्री बाल भरत मिलाप कमेटी की ओर से आयोजित इन झांकियों में अधिकतर बाल कलाकार ही सम्मिलित हुए।

ध्वजा और गज के साथ झांकियों का आरंभ किया गया। बाल नागाओं ने अपने करतब दिखाए। इसके बाद संत कीनाराम की गद्दी से झांकियों का आरंभ हुआ। संत कीनाराम की गद्दी पर उनके शिष्य सेवा करते चल रहे थे। इसके बाद दर्जन भर से अधिक झांकियां निकली जिसमें प्रमुख रूप से भाई को तिलक करती बहन व बहन को उपहार देते भाई की कई झांकियां थी। विध्नहर्ता गणेश साथ ही वीरघातिनी शक्ति से अचेत लक्ष्मण व विलाप करते श्रीराम, मोहिनी, कैलाश पर्वत पर शिव- पार्वती व शिव का तांडव नृत्य काफी आकर्षक रहे। इसके अतिरिक्त काली माई, साईबाबा की भी झांकी रही। अंत में रामधुन के साथ श्रीराम दरबार निकला जिसका स्वागत लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया। तोरण द्वार से हुआ शोभायात्रा का स्वागत

श्रद्धालुओं ने भरत मिलाप की शोभायात्रा के स्वागत में जगह- जगह तोरणद्वार बनाकर स्वागत किया। त्रिमोहानी से घंटाघर तक इतनी भीड़ रही कि लोगों का चलना मुश्किल हो गया। यही वजह रही कि कई झांकियां दूर- दूर हो गई लेकिन सभी झांकियों की सजावट काफी आकर्षक रही। झांकियों के साथ आयोजन समिति के सदस्य भी कलाकारों को पानी आदि की व्यवस्था करते चल रहे थे। सड़क की दोनों पटरियां व आसपास के भवन देखने वालों से पटे पड़े थे। मेला में हुई खरीदारी

इस अवसर पर लगे मेले में लोगों ने खरीदारी की। किसी ने खाने पीने की वस्तुएं खरीदी तो कोई खिलौना खरीदता रहा। चाट व फुल्की की दुकानों पर महिलाओं व बच्चों की भीड़ रही। मूंगफली, नानखटाई, रेवड़ी व गजक जैसे खाद्य पदार्थ खूब बिके। गुब्बारे व अन्य सामानों के स्टाल पर भीड़ रही।

chat bot
आपका साथी