शहीदों को नमन,दी भावभीनी श्रद्धांजलि

लिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन मीरजाुपर में पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्यांचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह द्वारा कर्तव्य की बली बेदी पर अपना सबकुछ न्योछावर करने वाले वीर शहीद जवानों को याद कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित करते हुए शोक सलामी दी गयी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 07:06 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 10:49 PM (IST)
शहीदों को नमन,दी  भावभीनी श्रद्धांजलि
शहीदों को नमन,दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मीरजापुर में पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह द्वारा कर्तव्य की बली बेदी पर अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले वीर शहीद जवानों को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक सलामी दी गयी।

इस दौरान डीआईजी विध्याचल परिक्षेत्र ने बताया कि भारत के उत्तरी सीमा लद्दाख क्षेत्र में 21 अक्तूबर 1959 को दस पुलिस कर्मियों के ऊपर विरोधियों ने हमला कर दिया था। जिसमें सभी शहीद हो गए थे। इन्हीं की स्मृति दिवस के रूप में यह शहीदी दिवस मनाया जाता है। बताया कि अबतक पूरे देश में 292 पुलिस कर्मी अपने कर्तव्य का पालन करते समय जान गवां चुके हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश के पांच पुलिस कर्मी शामिल है। इसमें निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह बुलंदशहर, मुख्य आरक्षी सुरेश प्रताप सिंह गाजीपुर, आरक्षी हर्ष चौधरी अमरोहा, आरक्षी हरेंद्र सिंह संभल, आरक्षी बृजपाल सिंह संभल है। इस दौरान डीआईजी ने राज्यपाल आनंदी बेन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, व डीजी ओपी के संदेशा को पढ़कर सुनाया। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में शहीद पुलिस कर्मियों के बहादुरी की बाते बताई। इस अवसर पर सेनानायक 39 वीं वाहिनी पीएससी मीरजापुर, सहित समस्त एएसपी व क्षेत्राधिकारी तथा आरआई गोरखनाथ सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी