मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक दिन का वेतन

जासं मीरजापुर उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण सिंह गुट) मीरजापुर की जिला कार्यकारिणी की कोरोना के संबंध में चर्चा किया गया। जिसमें इससे बचने के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुपालन पर जोर दिया गया। चर्चा के दौरान जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह और जिलामंत्री विनय कुमार सिंह को दायित्व व अधिकार सौपा गया कि मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में सहयोग के संबंध में निर्णय लें। जिलामंत्री विनय कुमार सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षकों द्वारा मार्च माह का एक दिन का वेतन दिया जाएगा निर्णय की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह को दी गई है। वहीं उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वाधान में लेखपालों ने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है। इस आशय का पत्र अध्यक्ष भुवनेश्वर मिश्र जिला मंत्री अवनीश पटेल सदर तहसील अध्यक्ष विजय शंकर यादव सदर तहसील मंत्री बेनू यादव श्रीकृष्ण मिश्रा ने जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल को बुधवार को सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Apr 2020 06:11 PM (IST) Updated:Sun, 05 Apr 2020 06:11 PM (IST)
मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक दिन का वेतन
मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक दिन का वेतन

जासं, मीरजापुर : उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण सिंह गुट) मीरजापुर की जिला कार्यकारिणी की कोरोना के संबंध में चर्चा किया गया। जिसमें इससे बचने के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुपालन पर जोर दिया गया। चर्चा के दौरान जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह और जिलामंत्री विनय कुमार सिंह को दायित्व व अधिकार सौपा गया कि मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में सहयोग के संबंध में निर्णय लें। जिलामंत्री विनय कुमार सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षकों द्वारा मार्च माह का एक दिन का वेतन दिया जाएगा, निर्णय की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह को दी गई है। वहीं उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वाधान में लेखपालों ने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है। इस आशय का पत्र अध्यक्ष भुवनेश्वर मिश्र, जिला मंत्री अवनीश पटेल, सदर तहसील अध्यक्ष विजय शंकर यादव, सदर तहसील मंत्री बेनू यादव, श्रीकृष्ण मिश्रा ने जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल को बुधवार को सौंपा।

chat bot
आपका साथी