मनरेगा श्रमिकों के खाते में पहुंची पारिश्रमिक

मनरेगा श्रमिकों के खाते में पारिश्रमिक पहुंचने से परेशान श्रमिकों के चेहरे पर चमक आ गई है। मंगलवार को मनरेगा श्रमिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में पहुंचे और खाते से अपनी मजदूरी को प्राप्त किए। यह तब संभव हो पाया जब सोमवार को दैनिक जागरण के पेज नं तीन परखाते में नहीं पहुंचे रुपये तो मनरेगा श्रमिकों ने घेरा बैंकशीर्षक खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित हुआ था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 May 2020 08:00 PM (IST) Updated:Fri, 22 May 2020 06:08 AM (IST)
मनरेगा श्रमिकों के खाते में पहुंची पारिश्रमिक
मनरेगा श्रमिकों के खाते में पहुंची पारिश्रमिक

जासं, लालगंज(मीरजापुर) : मनरेगा श्रमिकों के खाते में पारिश्रमिक पहुंचने से परेशान श्रमिकों के चेहरे पर चमक आ गई है। मंगलवार को मनरेगा श्रमिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में पहुंचे और खाते से अपनी मजदूरी को प्राप्त किए। मनरेगा श्रमिकों को पारिश्रमिक नहीं मिलने की खबर को प्रमुखता से छापा था। जिसके बाद संबंधित अधिकारियों की नींद टूटी जिसके बाद से श्रमिकों के बैंक एकाउंट में धनराशि भेजना शुरु कर दिया गया था। मनरेगा श्रमिक राजमनी कोल, रघुनाथ, अनिल, विनोद, कलावती, धर्मावती, काजल, मनभावती, राजाराम, फूलचंद आदि ने बताया कि 20 दिनों से अधिक काम करने के बाद भी मजदूरी नहीं आ पा रही थी।

chat bot
आपका साथी