संप्रेक्षण गृह में संवासिनी की हालत बिगड़ी, भर्ती

जागरण संवाददाता, मीरजापुर: राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोरी )में निरूद्ध संवासिनी की अचानक तबियत खराब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jun 2018 11:17 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jun 2018 11:17 PM (IST)
संप्रेक्षण गृह में संवासिनी की हालत बिगड़ी, भर्ती
संप्रेक्षण गृह में संवासिनी की हालत बिगड़ी, भर्ती

जागरण संवाददाता, मीरजापुर: राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोरी )में निरूद्ध संवासिनी की अचानक तबियत खराब हो गई। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस समय भीषण तपन और गर्मी पड़ रही है संप्रेक्षण गृह में विभिन्न जनपदों की कुल ग्यारह किशोरियां विभिन्न आरोपों में निरुद्ध हैं। इसमें मऊ जिला निवासी सत्रह वर्षीय एक संवासिनी की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका फिजिशियन की देखरेख में इलाज किया जा रहा है।

लोहंदी स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोरी) में निरूद्ध संवासिनियों को यहां से बाराबंकी के राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोरी )में स्थानांतरित होना है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास कल्याण विभाग की निदेशक अल्का का निर्देश दो दिन पहले ही जिले में पहुंचा है इसके बाद संवासानियों को यहां से बाराबंकी के संप्रेक्षण गृह में शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। संप्रेक्षण गृह में एक साथ तीस किशोरियों को रखने की क्षमता है। वहां गर्मी से निपटने के लिए पंखा और पुराने कूलर है जिसमें कई खराब पड़े है। भीषण गर्मी और उमस में किशोरियां बिलबिला जाती हैं। बिजली आपूर्ति बंद होने पर तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। मऊ निवासी सत्रह वर्षीय किशोरी की गर्मी के चलते शनिवार को अचानक तबियत खराब हो गई। उसे तत्काल मंडलीय अस्पताल में उसे लाकर दिखाया गया। डाक्टरों ने उसकी हालत देख भर्ती कर लिया।

chat bot
आपका साथी