नारी सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए उत्कृष्ट कार्य पर मिला अनंता सम्मान

फोटो-15 - नारी सुरक्षा व स्वावलंबन को उत्कृष्ट कार्य पर मिला अनंता सम्मान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jul 2022 07:41 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jul 2022 07:41 PM (IST)
नारी सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए उत्कृष्ट कार्य पर मिला अनंता सम्मान
नारी सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए उत्कृष्ट कार्य पर मिला अनंता सम्मान

नारी सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए उत्कृष्ट कार्य पर मिला अनंता सम्मान

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रवीण लक्षकार व एएसपी संजय वर्मा ने मिशन शक्ति अभियान 4.0 के संचालन में योगदान तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी व कर्मचारियों को अनन्ता सम्मान से सम्मानित किया। महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि महिला और बालिकाओं के प्रति हिंसा के रोकथाम तथा महिलाओं के सहायता के लिए महिला कल्याण विभाग से संचालित योजना के प्रति जागरूक करें।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 4.0 अभियान के तहत संचालित 100 दिवस के विशेष अभियान का समापन शुक्रवार को हुआ। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने मिशन शक्ति अभियान 4.0 के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। इसके लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, परियोजना अधिकारी डूडा प्रतिभा श्रीवास्तव, महिला थानाध्यक्ष रीता यादव, डा. मंजू यादव, प्रियंका त्रिपाठी, बीना देवी, भानूमती, राज लक्ष्मी चाइल्ड लाइन, बीसी सरिता शुक्ला, शशि त्रिपाठी महिला सम्मान प्रकोष्ठ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन डीपीआरओ अरविंद कुमार ने किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीशचंद्र दुबे रहे।

chat bot
आपका साथी