नगर पालिका क्षेत्र में बंदरों के आतंक से सहमे हैं लोग

नगरपालिका क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे बंदरों के आतंक से नगरवासी परेशान हैं। सबसे बड़ी बात है कि जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे एक ओर इन बंदरों का कुनबा बढ़ता जा रहा है और नगर के कई वार्डों में इनके डर से बच्चे और बड़े सभी सहमे हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 06:19 PM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 06:19 PM (IST)
नगर पालिका क्षेत्र में बंदरों 
के आतंक से सहमे हैं लोग
नगर पालिका क्षेत्र में बंदरों के आतंक से सहमे हैं लोग

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : नगरपालिका क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे बंदरों के आतंक से नगरवासी परेशान हैं। सबसे बड़ी बात है कि जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे एक ओर इन बंदरों का कुनबा बढ़ता जा रहा है और नगर के कई वार्डों में इनके डर से बच्चे और बड़े सभी सहमे हुए हैं। पिछले कई महीनों में नगर क्षेत्र में बच्चों के साथ ही बुजुर्गो को बंदरों के काटने की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं। वहीं करीब तीन साल पहले बंदर के दौड़ाने से छत से गिर कर टेढ़ी नीम मुहल्ले में एक महिला की मौत भी हो चुकी है। पालिका द्वारा बंदरों को पकड़ने का अभियान एक बार चलवाया गया था लेकिन फिर से बंदरों ने नगर क्षेत्र को अपना आशियाना बना लिया है।

नगर क्षेत्र के अन्तर्गत 25 वार्ड आते हैं। इनमें से अधिकतर वार्डो में बंदरों का आतंक छाया हुआ है। इस समस्या से सबसे अधिक परेशानी चौक बाजार, सब्जी महाल, टेढ़ी नीम, भरपुर, पीरवाजी शहीद, भरपुर लाइन, स्टेशन रोड, मेन मार्केट आदि मुहल्लों में है। जहां घरों में घुस कर ये बंदर लोगों का सामान बरबाद कर रहे हैं तो कई बार सामान छीनने के लिए यह लोगों को काटने से भी गुरेज नहीं करते। पैदल रास्तों पर बंदरों के झुंड देखकर लोग अकेले जाने से भी कतराने लगे हैं। भोजन की तलाश में निकलने वाले इन बंदरों का झुंड कब किस पर हमला बोल दे कोई नहीं जानता। बंदर इतने बेखौफ हैं कि छत से सीढ़ी उतरकर रसोई तक पहुंच जाते हैं। बंदरों के आतंक से लोगों का छतों पर जाना मुश्किल हो गया है। नगर के आलोक श्रीवास्तव, सुजीत यादव, हिमांशु धवन, मजहर कुरैशी, मनोज कुमार, सुरेश यादव आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए इसके निदान की मांग की है।

chat bot
आपका साथी