जनपद में शांति व्यवस्था कायम फिर भी पुलिस ने बरती सतर्कता

अयोध्या प्रकरण को देखते हुए दूसरे दिन भी जनपद में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रही। मंदिर और मस्जिदों पर भारी संख्या में फोर्स तैनात रही। पुलिस कर्मियों द्वारा आने जाने वाले लोगों को मेटल डिटेक्टर से गुजारा जा रहा था। कोई संदिग्ध वस्तु अंदर नहीं ले जा सके इसलिए उनके सामानों की भी चेकिग की जा रही थी। सीसी कैमरे से भी लोगों निगाहे रखी जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 07:50 PM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 07:50 PM (IST)
जनपद में शांति व्यवस्था कायम
फिर भी पुलिस ने बरती सतर्कता
जनपद में शांति व्यवस्था कायम फिर भी पुलिस ने बरती सतर्कता

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : अयोध्या प्रकरण को देखते हुए दूसरे दिन भी जनपद में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रही। मंदिर और मस्जिदों पर भारी संख्या में फोर्स तैनात रही। पुलिस कर्मियों द्वारा आने जाने वाले लोगों को मेटल डिटेक्टर से गुजारा जा रहा था। कोई संदिग्ध वस्तु अंदर नहीं ले जा सके इसलिए उनके सामानों की भी चेकिग की जा रही थी। सीसी कैमरे से भी लोगों निगाहें रखी जा रही है।

जनपद में अयोध्या फैसले का सभी ने स्वागत किया। वह चाहे हिदू हो मुसलमान या फिर सिक्ख और इसाई हो। सभी ने इस फैसले को एक संतुलित फैसला बताया। साथ ही कहा कि इससे वर्षों से चले रहे दो समुदाय के विवाद का भी अंत हो गया। कहीं पर कोई तनाव नहीं रहा। फिर भी पुलिस प्रशासन की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। फैसले के दूसरे दिन भी जिले सुरक्षा चाक-चौबंद रही। खासकर मंदिरों और मस्जिदों की सुरक्षा कड़ी रही। क्षेत्रीय पुलिस के अलावा पीएसी भी तैनात रही। जिले की सबसे प्रमुख मंदिर मां विध्यवासिनी के धाम विध्याचल में तो पुलिस की ओर से काफी सतर्कता बरती गई। पूरे नगर में ड्रोन कैमरे से लोगों पर लगातार निगाह रखा गया। इसके अलावा चौराहे तिराहों पर लगे सीसी कैमरे पर भी चालू कर दिया गया था। जिससे आने जाने वालों पर तीसरी आंख से भी निगाह रखी जाए।

इनसेट

पूरे दिन भ्रमण कर पुलिस टीमें सुरक्षा का लेती रहीं जायजा

अयोध्या फैसले के दूसरे दिन भी पुलिस, पीएसी व क्यूआरटी की टीम नगर में भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लेती रही। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह खुद फोर्स के साथ भ्रमण कर मोर्चा संभाले रहे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरुप पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन एके सिंह, सीओ सदर संजय सिंह, सीओ नगर सुधीर कुमार, सीओ आपरेशन रमाकांत सिंह, सीओ चुनार हितेंद्र कृष्ण के अलावा सीओ लालगंज भी अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। इनसेट

सीसी कैमरे से लोगों पर रखी गई निगाहें

बारावफात के त्योहार व अयोध्या फैसले के दूसरे दिन पुलिस प्रशासन की ओर से फोर्स के अलावा नगर के सिविल लाइन, संकटमोचन, घंटाघर, वासलीगंज, त्रिमुहानी, समेत अन्य स्थानों पर लगे सीसी कैमरे से जनपद की सुरक्षा की जा रही थी। इसका कंट्रोल रूम एसपी कार्यालय में बनाया गया था। जहां से आने जाने वालों लोगों पर निगाह रखने का काम किया रहा था। नहीं कम की गई जनपद में फोर्स

अयोध्या फैसले के दिन जिले में सुरक्षा के लहजे से लगभग पांच हजार फोर्स तैनात की गई थी। इसके अलावा पीएसी और होमगा‌र्ड्स के जवान भी लगाए गए थे। दूसरे दिन भी यहीं हाल रहा। एक भी सुरक्षा कर्मी कम नहीं किए गए। शनिवार की तरह रविवार जनपद में पहले दिन की तरह की फोर्स तैनात रही।

chat bot
आपका साथी