शासन के निर्देश के बाद भी धान की खरीद धीमी

जागरण संवाददाता राजगढ़ (मीरजापुर) मड़िहान तहसील क्षेत्र में 38 धान क्रय केंद्र नामित है ल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:46 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:46 PM (IST)
शासन के निर्देश के बाद भी धान की खरीद धीमी
शासन के निर्देश के बाद भी धान की खरीद धीमी

जागरण संवाददाता, राजगढ़ (मीरजापुर) : मड़िहान तहसील क्षेत्र में 38 धान क्रय केंद्र नामित है लेकिन अभी तक केवल दो ही क्रय केंद्र पर धान की खरीदारी हो रही है। शेष सभी केंद्र बंद पड़े हैं। इससे किसान अपनी उपज औने-पौने दाम में बेचने को विवश हैं। वहीं अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। कमिश्नर, जिलाधिकारी, सांसद, डिप्टी आरएमओ, आरएफसी आदि अधिकारी क्रय केंद्र की निगरानी कर रहे हैं। इसके बाद भी किसान अपनी धान बेचने को परेशान हैं।

किसानों ने बताया कि धान क्रय केंद्रों पर दो कांटा बढ़ाकर किसानों से कम से कम छह सौ कुंतल धान प्रतिदिन खरीद करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है लेकिन थोड़ा-बहुत खरीदे गए धान का क्रय केंद्रों से उठान न होने से किसानों का धान सुचारू रूप से क्रय नहीं हो रहा है। ऐसे में शादी विवाह के अवसर पर किसान अपनी कड़ी मेहनत के बल पर तैयार किए गए धान को एक हजार से 1200 रुपये प्रति कुंतल की दर से व्यापारियों के हाथों उधार ही बेचने को मजबूर हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्रों पर अधिकारियों की मिलीभगत से सारा खेल हो रहा है। किसानों का धान औने पौने दाम पर बिक रहा है। खरीद केवल हाट शाखा राजगढ़ व कलवारी पर हो रहा है।

chat bot
आपका साथी