बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए पीएसी के जवान

देशभर में आए बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए 39वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सुभाष चंद्र शाक्य समेत अन्य कर्मचारी आगे आए हैं। उन्होंने पूरे पीएसी के जवानों से 72 हजार 2

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Aug 2019 08:54 PM (IST) Updated:Sat, 10 Aug 2019 08:54 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों की मदद को
आगे आए पीएसी के जवान
बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए पीएसी के जवान

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : देशभर में आए बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए 39वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सुभाष चंद्र शाक्य समेत अन्य कर्मचारी आगे आए हैं। उन्होंने पूरे पीएसी के जवानों से 72 हजार 280 रुपया नगदी समेत भारी मात्रा में खाद्य सामग्री इकट्ठा कर एक वाहन से शनिवार को लखनऊ के लिए रवाना कर दिया। वाहन को महिला कल्याण केंद्र की महिलाओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

39 वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सुभाषचंद्र शाक्य के नेतृत्व में उपसेनानायक लाल साहब यादव सहायक सेनानायक दीपचंद्र यादव, अनुपम सिंह, व कांता पटेल व सूबेदार मेजर की उपस्थिति में वाहिनी के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने घर से बाढ़ राहत पीड़ितों को खाद्य सामग्री इकट्ठा की गई। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और पुरूषों के कपड़े, खाने पीने के सामान, स्टील का बर्तन, चावल, दाल, लाई, चना, बिस्कुट, साबुन, माचिस, मोमबत्ती, नमकीन तथा 72 हजार 280 रुपया इकट्ठा कर एक गाड़ी भरा गया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी