डेढ़ दर्जन महिलाओं से पुराने गहने बदलने के नाम पर ठगी

जागरण संवाददाता लालगंज (मीरजापुर) बुधवार को पुराने आभूषण बदलने के नाम पर कई महिला

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Jul 2021 08:02 PM (IST) Updated:Wed, 07 Jul 2021 08:02 PM (IST)
डेढ़ दर्जन महिलाओं से पुराने गहने बदलने के नाम पर ठगी
डेढ़ दर्जन महिलाओं से पुराने गहने बदलने के नाम पर ठगी

जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर) : बुधवार को पुराने आभूषण बदलने के नाम पर कई महिलाओं से ठगी की गई। ठगी की शिकार डेढ दर्जन से अधिक महिलाओं ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। हजारों रुपये मूल्य के सोने चांदी के जेवरात ठगी कर ले जाने का आरोप लगाया। इन महिलाओं से पुराने गहने बदल कर नए देने के नाम पर ठगी की गई है। नवागत थाना प्रभारी ने मामले में आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की।

क्षेत्र के तिलांव, कलंदरपुर गांव निवासी संगीता, सुनीता, प्रीती, मीरा देवी, सुमन, रीता देवी, प्रेम कली, सावित्री, शिवकली, विटना, सुमन, मालती देवी एवं लहंगपुर निवासी बेला देवी, रीता देवी, चंदा देवी, कुसुम देवी, हरदीहा गांव निवासी रिकी, सरिता, लालगंज की गीता, सेमरा प्रताप गांव की विभा देवी, गुलाब कली, श्याम कली, बेबी, रामपुर वासिद अली की शबा बेगम, रीता, बेगम आदि महिलाएं ठगी की शिकार हुई हैं। सभी महिलाओं ने तहरीर में बताया कि अज्ञात महिला ठग ने पुराने जेवरात बदल कर नए जेवरात देने की बात कही थी। इसके बदले सिर्फ पारिश्रमिक लेने की बात कही।

ठगी करने आई महिलाओं के जाल में फंसकर महिलाएं अपने सोने के लाकेट, मंगलसूत्र, छागल, पायल एवं पेटी आदि जेवर दे दिए। तीन चार दिन बीतने के बाद भी गहना लेकर जाने वाली ठग महिला वापस नहीं लौटी।

इस संबध में नवागत थाना प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही महिला ठगों की गिरफ्तारी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी