अकीदत और उल्लास के साथ मना बकरीद का पर्व

बलिदान त्याग भाईचारा समर्पण व इंसानियत का पैगाम देने वाला पर्व ईद उल अजहा (बकरीद) चुनार तहसील अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को पूरे अकीकत व उल्लास के साथ मनाया गया। नमाज के बाद लोगों को तफसील से बकरीद के इतिहास के बारे में बताया गया। नमाज में लोगों ने मिलकर अल्लाह से अमन चैन की दुआ मांगी। घरों में परंपरा अनुसार कुर्बानियां करवाई गईं और आने वाले मेहमानों को सेवइयां खिलाकर मुंह मीठा कराया गया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Aug 2019 06:38 PM (IST) Updated:Mon, 12 Aug 2019 09:57 PM (IST)
अकीदत और उल्लास के साथ मना बकरीद का पर्व
अकीदत और उल्लास के साथ मना बकरीद का पर्व

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : बलिदान, त्याग, भाईचारा, समर्पण व इंसानियत का पैगाम देने वाला पर्व ईद-उल-जुहा (बकरीद) चुनार तहसील अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को पूरे अकीकत व उल्लास के साथ मनाया गया। नमाज के बाद लोगों को तफसील से बकरीद के इतिहास के बारे में बताया गया। नमाज में लोगों ने मिलकर अल्लाह से अमन-चैन की दुआ मांगी। घरों में परंपरा अनुसार कुर्बानियां करवाई गईं और आने वाले मेहमानों को सेवइयां खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इसके बाद मेहमानों और दोस्तों के आने जाने का सिलसिला दिन भर चलता रहा। वहीं श्रावण मास का अंतिम सोमवार और बकरीद एक ही दिन होने के कारण प्रशासन और पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिखाई दिया।

चुनार में भरपुर लाइन स्थित ईदगाह, जामा मस्जिद मोची टोला, दरगाह शरीफ मजार के अंदर स्थित ईदगाह में, रमजानी मस्जिद टेकौर, कदम रसूल टेकौर, शाही मस्जिद गोल बाजार, ताजूल मसाजिद सराय के पीछे लाल दरवाजा, बेलबीर मस्जिद, गंगेश्वर नाथ मस्जिद सहित कोतवाली क्षेत्र के 34 स्थानों पर ईद की नमाज पढ़ी गई। बकरीद की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिल बधाईयां दी। सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक प्रबंध किए गए थे। एसडीएम चुनार सत्यप्रकाश सिंह, कोतवाली प्रभारी राजेशजी चौबे, ईओ प्रतिभा सिंह, जेई सौरभ प्रकाश, एसआई मिथिलेश सिंह आदि सुरक्षा तथा व्यवस्था में मुस्तैद दिखाई दिए। नगर पालिका परिषद द्वारा पानी के लिए टैंकर की व्यवस्था की गई थी।

सीखड़ : क्षेत्र के महरछ, सुरसी, कुशहा, आराजीलाइन, हांसीपुर, धनैता, सीखड़ आदि ईदगाहों पर सोमवार को ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इस दौरान स्थानीय पुलिस क्षेत्र में मुस्तैद रही।

जमालपुर : ईद-उल-जुहा की नमाज सोमवार को अकीदत के साथ अता की गई। क्षेत्र के ओइनवां, मठना, धारा, हरदी- सहिजनी, डवक, सहिजनी कलां, सहेवां, जाफरखानी, लठिया- सहिजनी आदि ईदगाह पर नमाज अता की गई। नमाज के दौरान ईदगाहों पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी भी तैनात रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी