गंगा यात्रा की सफलता को प्रशासन ने की तैयारी

स्थानीय विकास खंड कार्यालय में शनिवार को गंगा यात्रा की सफलता के लिए सचिवों सहायक विकास अधिकारियों अवर अभियंताओं एवं तकनीकी सहायकों की बैठक आयोजित हुई। बिजनौर से बलिया तक गंगा यात्रा के क्रम में मीरजापुर जनपद के गंगा किनारे स्थित ग्राम पंचायतों में 27 से 31 जनवरी तक विकास खंड नरायनपुर अंतर्गत 13 ग्राम पंचायतों में गंगा यात्रा अभियान की सफलता के लिए रणनिति बनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 07:47 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 07:47 PM (IST)
गंगा यात्रा की सफलता 
को प्रशासन ने की तैयारी
गंगा यात्रा की सफलता को प्रशासन ने की तैयारी

जासं, चुनार (मीरजापुर) : स्थानीय विकास खंड कार्यालय में शनिवार को गंगा यात्रा की सफलता के लिए सचिवों, सहायक विकास अधिकारियों, अवर अभियंताओं एवं तकनीकी सहायकों की बैठक आयोजित हुई। बिजनौर से बलिया तक गंगा यात्रा के क्रम में मीरजापुर जनपद के गंगा किनारे स्थित ग्राम पंचायतों में 27 से 31 जनवरी तक विकास खंड नरायनपुर अंतर्गत 13 ग्राम पंचायतों में गंगा यात्रा अभियान की सफलता के लिए रणनिति बनाई गई। अध्यक्षता करते हुए खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह ने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि गंगा किनारे के सभी 13 ग्राम पंचायतों में इंडिया मार्का हैंडपंपों के सोख्ता गड्ढे पूर्ण रूप से बना लिए जाएं। कंपोस्ट खाद के लिए इन सभी गांवों में पांच-पांच लाभार्थियों का चयन कर खाद के गड्ढों का निर्माण करा लिया जाए जिससे कूड़ा निस्तारण किया जा सके। इसके साथ ही तहसील के माध्यम से गांव के खेल के मैदानों को चिह्नित करते हुए राज्य वित्त, चौदहवां वित्त एवं मनरेगा से प्राप्त धनराशि से उनका विकास कराया जाए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पशु पालन विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को 27 से 30 जनवरी तक एक-एक विषय निर्धारित करते हुए स्टाल लगा कर जागरूकता अभियान चलाने को निर्देशित किया गया। इस मौके पर एडीओ समाज कल्याण रमाकांत मिश्र, एडीओ एसआईबी रवींद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी