केंद्र में एनडीए की दोबारा बनेगी सरकार : मणिशंकर

आज भारत का सम्मान दुनिया के सामने सशक्त आत्म निर्भर दिखाई दे रहा है। हम दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरे हैं और सामाजिक रूप से भी विश्व हमारा लोहा मान रहा है। फिर भी अभी भी देश का विरोध पक्ष अपनी हुई गलतियों से उभरना नहीं चाहता हैं। ना तो वर्तमान सरकार का दायित्व पूर्ण ढंग से आलोचना ही कर पा रहा है कि जनता उसे स्वीकार करे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 06:47 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 06:15 AM (IST)
केंद्र में एनडीए की दोबारा बनेगी सरकार : मणिशंकर
केंद्र में एनडीए की दोबारा बनेगी सरकार : मणिशंकर

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : आज भारत का सम्मान दुनिया के सामने सशक्त आत्मनिर्भर दिखाई दे रहा है। हम दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरे हैं और सामाजिक रूप से भी विश्व हमारा लोहा मान रहा है फिर भी अभी भी देश का विरोध पक्ष अपनी हुई गलतियों से उभरना नहीं चाहता हैं। न तो वर्तमान सरकार का दायित्व पूर्ण ढंग से आलोचना ही कर पा रहा है कि जनता उसे स्वीकार करे। केंद्र में एनडीए की दोबारा सरकार बनेगी यह पूरा विश्वास है। ये बातें लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडेय ने शुक्रवार को नगर के भरूहना स्थित एक रेस्टोरेंट में कही।

उन्होंने कहा कि हमारे लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान एवं पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान सरकार को चलाने में अहम भूमिका निभाई है। खाद्य उपभोक्ता मंत्री रहते हुए देश में पिछले पांच वर्षो में कोई कमी नहीं होने दिया। साथ ही बीपीएल कार्ड धारकों को 35 किलो अनाज उपलब्ध कराया। कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए लगभग सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस दौरान पूर्वी जोन के प्रभारी ललित चौधरी, सक्षम जायसवाल, राजकुमार, आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी