नपा अध्यक्ष ने दिया निर्देश, जल्द पूर्ण हो निर्माण कार्य

नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने गुरुवार को शहर के मध्य त्रिमोहानी पर हो रहे सड़क ट्यूबवेल व नाली निर्माण के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नपा अध्यक्ष ने जल्द से जल्द कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 06:31 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 06:31 PM (IST)
नपा अध्यक्ष ने दिया निर्देश, जल्द पूर्ण हो निर्माण कार्य
नपा अध्यक्ष ने दिया निर्देश, जल्द पूर्ण हो निर्माण कार्य

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने गुरुवार को शहर के मध्य त्रिमोहानी पर हो रहे सड़क, ट्यूबवेल व नाली निर्माण के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नपा अध्यक्ष ने जल्द से जल्द कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। त्रिमोहानी पर ट्यूबवेल का पानी रिसने से सड़क ध्वस्त हो गया था। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा था। लोगों को इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए नगर पालिका की ओर से सड़क, नाली व ट्यूबवेल पाइप को ठीक कराने का काम शुरू कराया गया। इसके लिए 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। यह कार्य दस पहले चालू कराया गया था। इस दौरान सभासद मो. जावेद व अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी