नगर को कूड़ामुक्त बनाने में नगर पालिका फिसड्डी

नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर नगर पालिका के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। नगर के हर वार्ड में कूड़े का ढेर पड़ा दिखाई देता है। विभिन्न स्थानों पर रखे गए कूडेदान कूडे़ से बजबजा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jan 2020 06:53 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jan 2020 06:53 PM (IST)
नगर को कूड़ामुक्त बनाने 
में नगर पालिका फिसड्डी
नगर को कूड़ामुक्त बनाने में नगर पालिका फिसड्डी

जासं, मीरजापुर : नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर नगर पालिका के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। नगर के हर वार्ड में कूड़े का ढेर पड़ा दिखाई देता है। विभिन्न स्थानों पर रखे गए कूडेदान कूडे़ से बजबजा रहे हैं। कूड़ेदान को प्रतिदिन न हटाने से आसपास दुर्गंध फैल रही है जिससे लोग अनेक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। हालांकि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई निरीक्षकों को हिदायत दी है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने चेताया कि किसी भी सार्वजनिक स्थल या गली-मोहल्लों में कूड़ा नहीं दिखना चाहिए। साथ ही नपा अध्यक्ष ने शौचालय और मूत्रालय के निर्माण के लिए स्थान चयनित करने के निर्देश दिए। नगर के 32 सार्वजनिक स्थानों पर 64 मूत्रालय का निर्माण प्रस्तावित है। जबकि दस स्थानों पर 10-10 सीटों के 100 सीटर शौचालय का निर्माण प्रस्तावित है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत होने वाले कार्यों को पूरा करने के लिए कर विभाग के निरीक्षक बृजमोहन, संजय पटेल और स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिंह को निर्देश दिया गया है। उन्होंने नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए जल्द से जल्द कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी