नगर पालिका कर्मियों ने मांगा ससमय वेतन

स्वायत शासन कर्मचारी संगठन के तत्वावधान में नगर पालिका के कर्मचारी शनिवार को अधिशासी अधिकारी से मिले। कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी को पत्रक देकर बकाया वेतन भुगतान की मांग की। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पप्पू लाल ने कहा कि वाताओं में सहमति के बाद भी कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर 26 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 06:31 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 06:31 PM (IST)
नगर पालिका कर्मियों
ने मांगा ससमय वेतन
नगर पालिका कर्मियों ने मांगा ससमय वेतन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के तत्वावधान में नगर पालिका के कर्मचारी शनिवार को अधिशासी अधिकारी से मिले। कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी को पत्रक देकर बकाए वेतन भुगतान की मांग की। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पप्पू लाल ने कहा कि वार्ताओं में सहमति के बाद भी कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर 26 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। कहा कि नगर पालिका के पास धन होने के बावजूद कर्मचारियों को वेतन व मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते कर्मचारियों को तंगी का सामना करना पड़ रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया देयकों, नियमित कर्मचारियों का प्रमोशन, वर्ष 2001 में नियुक्त संविदा कर्मचारियों का विनियमितीकरण आज तक नहीं हो सका है। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के छह माह का बकाया इपीएफ व शासन द्वारा पीआईएस में डाटा फी¨डग में नियुक्ति तिथि सही दर्ज कराने जैसे कामों को करने की बजाए लापरवाही बरती जा रही है। महामंत्री अली जान ने कहा, कर्मियों की समस्याओं का निराकरण 25 जनवरी तक नहीं किया गया तो 26 जनवरी से नगर पालिका के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना देने को बाध्य होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका व जिला प्रशासन की होगी। शंकर यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी