मंडलायुक्त व डीएम ने दी होली की बधाई

विध्याचल मंडलायुक्त आनंद कुमार सिंह व डीएम अनुराग पटेल ने जनपदवासियों को होली की बधाई दी है। आयुक्त ने अपने संदेश में कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे व मेल मिलाप का त्योहार है। सभी को शांतिपूर्ण ढंग से यह त्योहार मनाना चाहिए। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि होली के त्योहार को परंपरागत ढंग एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली पर डीजे साउंड आदि तेज ध्वनि वाले यंत्र न बजाएं। होली में हुल्लड़बाजी व अश्लील हरकत करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में त्योहार शांतिपूर्ण मनाने के लिए मजिस्ट्रेट व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। एसपी अमित कुमार ने भी जनपदवासियों को होली की शुभकानाएं दी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 07:45 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 07:45 PM (IST)
मंडलायुक्त व डीएम
ने दी होली की बधाई
मंडलायुक्त व डीएम ने दी होली की बधाई

जासं, मीरजापुर : विध्याचल मंडलायुक्त आनंद कुमार सिंह व डीएम अनुराग पटेल ने जनपदवासियों को होली की बधाई दी है। आयुक्त ने संदेश में कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारे व मेल मिलाप का त्योहार है। सभी को शांतिपूर्ण ढंग से यह त्योहार मनाना चाहिए। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि होली के त्योहार को परंपरागत व शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए। कहा, होली पर डीजे साउंड आदि तेज ध्वनि वाले यंत्र न बजाएं। होली में हुल्लड़बाजी, अश्लील हरकत करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। जनपद में त्योहार शांतिपूर्ण मनाने को मजिस्ट्रेट व अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई। एसपी अमित कुमार ने भी होली की शुभकानाएं दी।

chat bot
आपका साथी